J-K: नजरबंद नेताओं पर चेतन भगत ने किया ट्वीट तो भड़क गईं गौहर खान, कहा-लोग ये जान जाएंगे कि आप असल में क्या हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 22, 2019 09:56 AM2019-08-22T09:56:03+5:302019-08-22T09:56:03+5:30

गौहर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक ट्वीट के कारण उन्होंने चेतन भगत को जमकर सुनाया है।

J-K: Chetan Bhagat's tweet on detained leaders provoked Gauhar Khan | J-K: नजरबंद नेताओं पर चेतन भगत ने किया ट्वीट तो भड़क गईं गौहर खान, कहा-लोग ये जान जाएंगे कि आप असल में क्या हैं

J-K: नजरबंद नेताओं पर चेतन भगत ने किया ट्वीट तो भड़क गईं गौहर खान, कहा-लोग ये जान जाएंगे कि आप असल में क्या हैं

Highlightsचेतन भगत ने जम्मू कश्मीर में नेताओं का नजर बंद किया जाने का सपोर्ट किया हैचेतन के ट्वीट पर गौहर खान भड़क गई हैं

जम्मू कश्मीर में हाल ही में आर्टिकल 370 को हटाया गया था। अब यहां का जनजीवन धीरे धीरे पटरी पर उतर रहा है। मोदी सरकार के इस फैसले पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी राय व्यक्त की और सपोर्ट किया। लेकिन इसी बीच चेतन भगत के एक ट्वीट पर एक्ट्रेस गौहर खान भड़क गई हैं।

दरअसल चेतन भगत ने जम्मू कश्मीर में नेताओं का नजर बंद किया जाने का सपोर्ट किया है बस इसी बात से गौहर खान चिढ़ गई हैं  और ट्वीट करके चेतन की क्लास लगा दी है।

चेतन भगत ने हाल ही ट्वीट करके लिखा है कि णित की समस्या. अगर कुछ लोग (हिरासत में हैं)= शांति, अगर कुछ लोग (हिरासत में नहीं हैं)= पत्थरबाजी, अशांति और भी बहुत कुछ, ये आपको कुछ लोगों के बारे में क्या बताता है?


चेतन के इस ट्वीट पर गौहर खान का गुस्सा फूटा है और ट्वीट करके लिखा है कि आपके विचार उफ्फ, आपकी अजीबोगरीब मैथ प्रॉब्लम में कुछ लोगों के बारे में मुझे नहीं पता, लेकिन कम से कम अब बहुत सारे लोग ये जान जाएंगे कि आप असल में क्या हैं।

चेतन ने केवल ये ही एक ट्वीट नहीं किया है इसके अलावा और भी कई ट्वीट जम्मू कश्मीर पर किए हैं।  चेतन भगत ने ये भी लिखा है जम्मू और कश्मीर में इंटरनेट सुविधा को बंद करना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन ये सब अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए किया गया है। एक टवीट में चेतन भगत ने लिखा- ''अगर तुम्हें सच में जम्मू-कश्मीर की चिंता है, तो जब भी तुम कहते हो कश्मीर के लोग कृपया जम्मू के लोग और लद्दाख के लोग कहें।

गौहर इससे पहले भी कश्मीर को लेकर ट्वीट कर चुकी हैं और अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं। गौहर आए दिन ट्वीट करती हैं। कई वह वह यूजर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।

Web Title: J-K: Chetan Bhagat's tweet on detained leaders provoked Gauhar Khan

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे