'धड़क' का नया पोस्टर हुआ रिलीज, डरे सहमे हुए से दिखे जाह्नवी- ईशान
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 15, 2018 08:41 AM2018-06-15T08:41:34+5:302018-06-15T08:41:34+5:30
धड़क' अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है।
शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' का हाल ही में दमदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म के जरिए दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 'धड़क' में जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। अब ट्रेलर रिलीज के बाद मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।
'सैराट' फिल्म की तरह ही 'धड़क' के इस पोस्टर में जाह्नवी और ईशान ट्रेन में बैठे हुए नजर आ रहे है। दोनों ही के चेहरों पर शिकन की लकीरें साफ नजर आ रही है। मानों वो दोनों किसी से काफी डरे हुए हैं। फ़िलहाल फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। धड़क' अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है।
फिल्म का डायरेक्शन शशांक खेतान ने किया है। जिन्होंने इससे पहले हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया जैसी हिट फ़िल्में दी है। वहीं इसे प्रोड्यूस करण जौहर कर रहे हैं।
अगर फिल्म की कहानी की बट करें तो जाह्नवी कपूर 'परी' नाम की लड़की का किरदार निभाएंगी, जबकि ईशान मधुर का रोल प्ले करेंगे। विलेन के रूप में आशुतोष राणा होंगे। फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' में नजर आए अभिनेता आदित्य कुमार, परी यानी जाह्नवी कपूर के भाई के रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म में ऑनर किलिंग जैसी घटना को दिखाया जाएगा।