'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, बेहद मस्त है ईशान और जाह्नवी का डांस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 27, 2018 01:18 PM2018-06-27T13:18:55+5:302018-06-27T13:18:55+5:30

‘धड़क’ मराठी की चर्चित फिल्म ‘सैराट’ की रीमेक है। दोनों ही स्टार्स अपनी इस फिल्म का प्रमोशन जोरशोर से कर रहे हैं।

Ishaan and Janhvi Kapoor starrer film Dhadak new song Zingaat released | 'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, बेहद मस्त है ईशान और जाह्नवी का डांस

'धड़क' का नया गाना 'झिंगाट' हुआ रिलीज, बेहद मस्त है ईशान और जाह्नवी का डांस

मुंबई, 27 जून: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ 20 जुलाई को रिलीज होने वाली है। आज फिल्म का दूसरा गाना 'झिंगाट' रिलीज हो गया है। इस गाने में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर मस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के डांसिंग गाने को अजय-अतुल ने अपनी आवाज दी है। वहीं इसे म्यूजिक भी दोनों ने मिलकर दिया है। गाने को लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य ने दिया है।    

गाने में मराठी शब्द 'झिंगाट' के अलावा आपको हिंदी और राजस्थानी भाषा भी सुनने को मिलेगी। वहीं इस गाने में जान्हवी कपूर लाल और नीली लहंगा चोली में नजर आ रही हैं। ईशान ब्लू कुर्ते के साथ पायजामे और एथेनिक जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।

कुछ ही देर में इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब तक 2 लाख से भी ज्यादा के व्यू मिल चुके हैं। 'धड़क' के इस गाने को फराह खान ने कोरियॉग्राफ़ किया है। 

शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म का टाइटल सॉन्ग पहले ही रिलीज हो चुका है। अगर फ‍िल्‍म की कहानी की बात करें तो जाह्नवी कपूर 'पार्थवी' नाम की लड़की का क‍िरदार न‍िभाएंगी, जबक‍ि ईशान  'मधुकर' का रोल प्‍ले करेंगे। फिल्म में व‍िलेन के रूप में आशुतोष राणा होंगे। जो जाह्नवी के पिता के रोल में होंगे। 

Web Title: Ishaan and Janhvi Kapoor starrer film Dhadak new song Zingaat released

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे