क्या सोनाक्षी सिन्हा को कर लिया गया है गिरफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हथकड़ी पहने उनका यह वीडियो

By मेघना वर्मा | Published: August 6, 2019 04:25 PM2019-08-06T16:25:11+5:302019-08-06T16:26:55+5:30

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर वाल्मिकी कम्युनिटी से माफी मांगी थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था।

is sonakshi sinha arrested see the viral video | क्या सोनाक्षी सिन्हा को कर लिया गया है गिरफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हथकड़ी पहने उनका यह वीडियो

क्या सोनाक्षी सिन्हा को कर लिया गया है गिरफ्तार? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हथकड़ी पहने उनका यह वीडियो

Highlightsसोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म मिशन मंगल में नजर आने वाली हैं।सोनाक्षी इन दिनों 'दबंग 3' की शूटिंग भी कर रही हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म खानदानी शफाखान रिलीज हो गई है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से अक्षय कुमार की मूवी मिशन मंगल में दिखाई देंगी। रिसेंटली सोनाक्षी सिन्हा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा हाथों में हथकड़ी लगाए दिख रही हैं। ट्वीटर पर यह वीडियो #AsliSonaArrested पर ट्रेंड करने लगा है।

इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा ग्लैमरस सिल्वर कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। वहीं इस वीडियो में उनके हाथों में हथकड़ी बंधते हुए भी दिखाया गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर यह बात फैल रही है कि सोनाक्षी सिन्हा को अरेस्ट कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हो रहा है।

वहीं एक दूसरे वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के पीछे मीडिया वाले दौड़ते दिख रहे हैं। हलांकि इस वीडियो को बारे में अभी तक कोई सच्चाई सामने नहीं आई है। मगर सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो ट्रेंड कर रहा है। 

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर वाल्मिकी कम्युनिटी से माफी मांगी थी। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। जिसके बाद लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। सोनाक्षी सिन्हा ने लिखा,' 23 जुलाई, 2019 को मैंने सिद्धार्थ कानन के साथ एक साक्षात्कार के संदर्भ में कहा कि मैं वाल्मीकि समाज और हमारे समाज और देश के लिए उनके सभी बहुमूल्य योगदानों के लिए बहुत सम्मान और सम्मान रखती हूं।'

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती है। जल्द ही सोनाक्षी फिल्म मिशन मंगल में दिखाई देंगी। वहीं इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा दबंग 3 की तैयारी भी कर रही हैं। 

Web Title: is sonakshi sinha arrested see the viral video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे