लाइव न्यूज़ :

इस महीने के अंत में शादी के बंधन में बंध सकती हैं नेहा कक्कड़, इस सिंगर के साथ जुड़ा नाम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 5, 2020 10:38 IST

खबरों के मुताबिक इंडियाज राइजिंग स्टार का हिस्सा रहे रोहनप्रीत सिंह से नेहा कक्कड़ इस महीने के अंत तक दिल्ली में शादी कर सकती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअक्टूबर के अंत तक नेहा कक्कड़ की शादी की अटकलेंइंडियाज राइजिंग स्टार के रोहनप्रीत सिंह से जुड़ सकता है रिश्ता

अपने गानों से धूम मचाने वाली नेहा कक्कड़ फैंस के दिलों में राज करती हैं। नेहा ने अपने अब तक के करियर में एक से एक बेहतरीन गाने गाए हैं। नेहा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रही हैं। अब  खबरों की मानें तो नेहा कक्कड़ जल्द शादी करने वाली हैं। नेहा कक्कड़ अपने दोस्त रोहनप्रीत सिंह के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं।

रोहनप्रीत म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियाज राइजिंग स्टार' के दूसरे सीजन में फर्स्ट रनर-अप थे। कुछ दिनों पहले फैंस ने रोहनप्रीत इस साल की शुरुआत में शहनाज़ गिल के लिए एक वेडिंग रियलिटी शो 'मुझसे शादी करोगे' में भी देखा था।

नेहा 'इंडियन आइडल' की जज के अलावा 'आंख मारे', 'काला चश्मा', 'टुकुर टुकुर', 'कर गई चुल्ल', 'लंदन ठुमकदा', 'ओ साकी साकी' जैसे मशहूर कई गानों को आवाज देकर फैंस के बीच अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में एक साथ एक म्यूजिक वीडियो किया था। 

आजा चल लॉकडाउन विच व्याह कराइए कट होन खरचे' में दोनों पहली बार साथ नजर आए थे। ऐसे में हाल ही में  नेहा ने इंस्टा-स्टोरी पर इस पंजाबी गाने के बोलों को पोस्ट किया था, जिसका मतलब था कि लॉकडाउन में शादी कर लें, महामारी के समय में खर्चा बच जाएगा।

इसके साथ ही रोहनप्रीत ने नेहा के साथ पोज देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसके बैकग्राउंड में 'डायमंड द छल्ला' गाना बज रहा था। वीडियो में रोहन नेहा की उंगली पर एक अंगूठी पहना रहे हैं। खबरों के मुताबिक, 'नेहा कक्कड़ की शादी इस महीने के अंत तक दिल्ली में होने की संभावना है।'

टॅग्स :नेहा कक्कड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत सेलेब्स कर रहे वोट की अपील, वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की"शादी में गाना गाने से कम होती है औकात", अभिजीत भट्टाचार्य ने कसा तंज, मिलिंद गाबा ने वीडियो पोस्ट कर खोली पोल

बॉलीवुड चुस्कीमैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स सुन बस उल्टी आनी बाकी थी, फाल्गुनी ने नेहा कक्कड़ पर लगाए ये आरोप

बॉलीवुड चुस्कीFalguni Pathak: नेहा कक्कड़ के 'मैंने पायल है छनकाई' रीमिक्स सॉन्ग पर फाल्गुनी पाठक हुईं आग बबूला, कहा- 'काश! मैं लीगल एक्शन ले पाती'

बॉलीवुड चुस्कीरेड साड़ी में बेहद खुबसूरत लग रही है नेहा कक्कड़, तस्वीरे देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस