क्या सचमुच प्रेग्नेंन्ट हैं दीपिका पादुकोण, जानिए मेट गाला से वायरल इस तस्वीर की सच्चाई
By मेघना वर्मा | Published: May 8, 2019 09:44 AM2019-05-08T09:44:14+5:302019-05-08T09:44:14+5:30
दीपिका पादुकोण इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग कर रही हैं। छपाक फिल्म एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।
बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण रिसेंटली मेट गाला 2019 अवॉर्ड्स नाइट में शिरकत लेने पहुंची थी। पिंक कलर की ड्रेस पहने दीपिका बेहद खूबसूरत और स्टनिंग लग रही थीं। वहीं एक बार फिर से दीपिका पादुकोण की प्रग्नेंसी की खबरें चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उनका बेबी बंप दिख रहा है।
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें मस्तानी पीले रंग के ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इसी फोटो को देखकर ये कयास लगाया जा रहा है कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। सिर्फ इसी फोटो में नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण एक जगह प्रियंका और निक के साथ भी दिखाई दे रही हैं। इस फोटो को देखकर भी लोग दीपिका के फैंस यही कह रहे हैं कि वो प्रेग्नेन्ट हैं।
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो दीपिका के बहुत करीबी सोर्स से पता चला है कि ये मात्र एक अफवाह है। सोर्स ने बताया कि ये सिर्फ और सिर्फ र्यूमर्स है की दीपिका प्रेग्नेनेट हैं। उनकी ये तस्वीर सिर्फ गलत एंगल से खींची गई है। इसीलिए लोगों को कन्फ्यूजन हो रही है।
दीपिका और निक के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
मेट गाला में दीपिका पिंक कलर के बार्बी लुक में पहुंची थीं। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने लुक के लिए ट्रोल हो रही हैं। गाला नाइट में प्रियंका चोपड़ा और निक के साथ दीपिका पादुकोण भी दिखाई दीं। जहां तीनों ने एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण इन दिनों मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग कर रही हैं। छपाक फिल्म एसिड अटैक विक्टिम लक्ष्मी अग्रवाल पर बनी है। फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी।