लाइव न्यूज़ :

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल करेंगे 'हेराफेरी 3' की शूटिंग शुरू, डायरेक्टर इंद्र कुमार ने किया कंफर्म

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 1, 2019 10:15 IST

Open in App

'हेराफेरी' एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है और इसकी अब तक आई दोनों फिल्मों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है. इसलिए दर्शक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की इस सुपरहिट कॉमेडी सीरीज की तीसरी कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इन तीनों ने क्रमश: राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे का मजेदार किरदार निभाया है. इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म को लेकर ताजा जानकारी यह आ रही है कि फिल्मकार इंद्र कुमार इसे इसी साल के आखिर में शुरू करने जा रहे हैं.

इंद्र कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वह 'हेराफेरी 3' को बहुत बड़े स्तर पर बनाएंगे. इसमें राजू-श्याम-बाबूराव की तिकड़ी तो होगी ही लेकिन साथ में आज के जमाने की टेक्निक का कमाल भी देखने को मिलेगा. ऐसे में आप कह सकते हैं कि 'हेराफेरी 3' दर्शकों के लिए धमाकेदार एंटरटेनमेंट पैकेज होगी. इंद्र कुमार ने कहा, ''मुझे खुशी है कि राजू, श्याम और बाबूराव आप्टे बड़े पर्दे पर वापस आ रहे हैं. मैं इस फिल्म को 2019 के आखिर में शुरू करूंगा, हम लोग अभी इसकी स्क्रिप्टिंग में लगे हुए हैं. मैं 'हेराफेरी 3' पर पिछले 3 महीने से बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहा था क्योंकि मैं 'टोटल धमाल' में व्यस्त था.''

उन्होंने यह भी कहा कि 'हेराफेरी 3' इस सीरीज की पहली दो फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी. इसकी वजह बताते हुए इंद्र कुमार ने कहा, ''मुझे वीएफएक्स का चस्का लग गया है. 'टोटल धमाल' में हमने काफी सारा वीएफएक्स यूज किया था और 'हेराफेरी 3' में भी हम इसका भरपूर इस्तेमाल करेंगे. मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को 'हेराफेरी 3' खूब पसंद आएगी.''

बता दें कि इंद्र कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'टोटल धमाल' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से ही धमाल मचा रही है. इस फिल्म को अजय देवगन, माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की तिकड़ी का भरपूर लाभ हुआ है. यह फिल्म पहले ही हफ्ते में 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को तैयार है. 5 दिन में यह फिल्म 75 करोड़ रु. से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है.

टॅग्स :अक्षय कुमारसुनील शेट्टीपरेश रावल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: मुंबई में अक्षय कुमार की कार का हुआ एक्सीडेंट, दुर्घटना के वीडियो सामने आए

बॉलीवुड चुस्कीसालगिरह मुबारक हो, टीना, 25 साल की दीवानगी?, रजत जयंती, पहाड़ पर मस्ती कर रहे ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की'पापा बड़े कर्जे में हैं': पोलिंग बूथ के बाहर अक्षय कुमार ने ज़रूरतमंद फैन को मदद का भरोसा दिलाया | VIDEO

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस