इंडियाज गॉट टैलेंट के सीनियर पोस्ट प्रोड्यूसर सोहन चौहान का हुआ निधन, पुलिस मौत की वजह जांचने में जुटी
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 19, 2019 09:34 AM2019-06-19T09:34:07+5:302019-06-19T09:43:08+5:30
मास्टरशेफ इंडिया और इंडियाज़ गॉट टैलेंट जैसे रिएलिटी टीवी शोज के लिए काम कर चुके सीनियर पोस्ट प्रोड्यूसर सोहन चौहान शनिवार को मृत पाए गए
मास्टरशेफ इंडिया और इंडियाज़ गॉट टैलेंट जैसे रिएलिटी टीवी शोज के लिए काम कर चुके सीनियर पोस्ट प्रोड्यूसर सोहन चौहान का निधन हो गया है। सोहन शनिवार को मृत पाए गए है। उनका शरीर रॉयल पाम पॉन्ड से निकाला गया है।
पुलिस ने सोहन के शरीर को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। निधन किन कारणों के चलते हुआ इसका पता अभी नहीं लग पाता है। इस बात की जांच अभी चल रही है।
लेकिन खबर के मुताबिक उनकी मौत की वजह फिलहाल आत्महत्या मानी जा रही है। अगर पुलिस को कोई सुराग मिला को भले ही घटना कोई और रूप ले सकती है। सोहन एक बिल्डिंग में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। लेकिन कुछ दिनों से वह अकेले घर पर अकेले थे।
कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी दिल्ली गई हुई थीं। आखिरी बार जिसने उनके घर में एंट्री की वो उनकी मेड थी। शनिवार को उनकी मेड घर पर खाना बनाने आई थी। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले सोनल आखिरी बार 13 जून को अपना फेसबुक अकाउंट एक्सेस किया था।
खबर के अनुसार पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया है, पुलिस की अब तक की जांच के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के कोई भी निशान नहीं हैं। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी हुई है।