IIFA Awards 2018: 'तुम्हारी सुलु' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवार्ड, यहां देखें सभी कैटेगरी के विनर्स की पूरी लिस्ट

By आदित्य द्विवेदी | Published: June 25, 2018 02:57 AM2018-06-25T02:57:57+5:302018-06-25T10:02:48+5:30

इस सेरेमनी में सदाबहार अभिनेत्री रेखा के ठुमकों से लेकर रणबीर की रॉकस्टार परफॉर्मेंस तक शामिल थी। जानें किन सितारों ने मारी बाजी...

IIFA Awards 2018 Complete List of Winners in different categories | IIFA Awards 2018: 'तुम्हारी सुलु' ने जीता बेस्ट फिल्म का अवार्ड, यहां देखें सभी कैटेगरी के विनर्स की पूरी लिस्ट

IIFA Awards 2018: List of Awardee in different categories

मुंबई, 25 जूनः बैंकाक (थाईलैंड) के सियाम निर्मित थिएटर में 19वें आईफा अवार्ड का रंगारंग आयोजन हुआ। अवार्ड सेरेमनी के तीसरे और आखिरी दिन को करण जौहर और रितेश देशमुख ने होस्ट किया। इस सेरेमनी में सदाबहार अभिनेत्री रेखा के ठुमकों से लेकर रणबीर की रॉकस्टार परफॉर्मेंस तक शामिल थी। इसके अलावा अर्जुन कपूर, वरुण धवन, कृति सैनन, श्रद्धा कपूर, बॉबी देओल और यूलिया वेंतुर ने भी अपनी परफॉर्मेंस से दिल जीत लिया। आईफा 2018 के टेक्निकल अवार्ड की घोषणा पहले की की जा चुकी है। 24 जून की रात कुछ खास कैटेगरी में अवार्ड्स की घोषणा के साथ सितारों को सम्मानित किया गया। तुम्हारी सुलु को बेस्ट फिल्म तो साकेत चौधरी को बेस्ट डायरेक्शन का अवार्ड मिला। इरफान को हिंदी मीडियम के लिए बेस्ट एक्टर और श्रीदेवी को मॉम के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। यह भी पढ़ेंः- IIFA Awards 2018: अवार्ड सेरेमनी में इन बॉलीवुड सितारों का जलवा, जानें सभी बड़ी अपडेट्स

19वें आईफा अवार्ड विजेताओं की पूरी लिस्टः-

बेस्ट फिल्म नॉमिनेशन्स
- बरेली की बर्फी
- हिंदी मीडियम
- न्यूटन
- टॉयलेट - एक प्रेम कथा
- तुम्हारी सुलु - विनर


बेस्ट डायरेक्टर नॉमिनेशन्स
- अश्विने अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी)
- साकेत चौधरी (हिंदी मीडियम)- विनर
- अनुराग बसु (जग्गा जासूस)
- अमित वी मसुरकर (न्यूटन)
- सुरेश त्रिवेणी (तुम्हारी सुलु)


बेस्ट एक्टर (फीमेल) नॉमिनेशन्स
- लिया भट्ट (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)
- श्रीदेवी (मॉम) - विनर
- जायरा वसीम (सीक्रेट सुपरस्टार)
- भूमि पेडनेकर (शुभ मंगल सावधान)
- विद्या बालन (तुम्हारी सुलु)

बेस्ट एक्टर (मेल) नॉमिनेशन्स
- इरफान खान (हिंदी मीडियम) - विनर

- रणबीर कपूर (जग्गा जासूस)
- आदिल हुसैन (मुक्ति भवन)
- राजकुमार राव (न्यूटन)
- अक्षय कुमार (टॉयलेट एक प्रेम कथा)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) नॉमिनेशन्स
सीमा पहवा (बरेली की बर्फी)
- तब्बू (गोलमाल अगेन)
- मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)- विनर
- सीमा पहवा (शुभ मंगल सावधान)
- नेहा धूपिया (तुम्हारी सुलु)


बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) नॉमिनेशन्स
राजकुमार राव (बरेली की बर्फी)
- दीपक डोबरियाल (हिंदी मीडियम)
- नवाजुद्दीन सिद्दीकी (मॉम)- विनर
- पंकज त्रिपाठी (न्यूटन)
- विजय मौर्या (तुम्हारी सुलु)


बेस्ट स्टोरी नॉमिनेशन्स
- अमिता वी मसुरकर (न्यूटन)- विनर
- सिद्धार्थ-गरिमा (टॉयलेट एक प्रेमकथा)
- सुरेश त्रिवेणी (तुम्महारी सुलु)

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन नॉमिनेशन्स
- अमाल मलिक, तनिष्क बाग्ची, अखिल सचदेवा (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)- विनर

- प्रीतम (जग्गा जासूस)
- तनिष्क बाग्ची, गुरु रंधावा-रजत नागपाल, अमर्त राहुत, सांतनु घाटक (तुम्हारी सुलु)।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

English summary :
The 19th IIFA Awards were organized in Bangkok (Thailand). Karan Johar and Riteish Deshmukh hosted on the third and the last day of the IIFA award 2018 ceremony. Sridevi and Irrfan Khan bagged IIFA 2018 Best actress and Best actor awards, Tumhari Sulu got the best film award in IIFA 2018. Here are the list of Awardee in different categories in IIFA 2018.


Web Title: IIFA Awards 2018 Complete List of Winners in different categories

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे