प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, डायरेक्टर ने सेट पर की थी बदतमीजी, नाम नहीं बता पाने का दुख

By अनुराग आनंद | Published: March 21, 2021 02:40 PM2021-03-21T14:40:06+5:302021-03-21T14:43:54+5:30

प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे को बताया कि एक बार उनसे एक डायरेक्टर ने बदतमीजी की थी, जिसके बाद वह असहज हो गईं थीं।

I regret not confronting a Bollywood director after being mistreated: Priyanka Chopra tells Oprah Winfrey | प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, डायरेक्टर ने सेट पर की थी बदतमीजी, नाम नहीं बता पाने का दुख

प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

Highlightsप्रियंका चोपड़ा के इस साक्षात्कार के बाद कई विवाद भी सोशल मीडिया पर हो रहे हैं।प्रिंयका चोपड़ा ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता अशोक चोपड़ा मस्जिद में गाना गाया करते थे।

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा ने टॉक शो 'सुपर सोल' पर ओपरा विनफ्रे के साथ बातचीत में कई खुलासे किए हैं। प्रियंका चोपड़ा का यह साक्षात्कार काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

इस साक्षात्कार के बाद प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी से जुड़ी कई सारी बातें सामने आ रही हैं। डीएनए इंडिया के मुताबिक, Oprah को दिए अपने इस साक्षात्कार में प्रियंका चोपड़ा ने निजी जिंदगी के अलावा फिल्मी दुनिया की बातें भी साझा की हैं। 

प्रियंका चोपड़ा के इस साक्षात्कार के बाद कई विवाद भी सोशल मीडिया पर हो रहे हैं। इसके पीछे मुख्य वजह यह है कि प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि जब वह अपने बॉलीवुड करियर को प्रारंभ कर रही थीं, तब उनके साथ सही से बर्ताव नहीं होता था।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनके साथ एक डायरेक्टर ने एक बार बतदतीमी की थी-

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनके साथ एक डायरेक्टर ने एक बार बतदतीमी की थी। यही नहीं हद तो तब हो गया जब एक बार उन्हें बार डांस परफॉर्मेंस देने के लिए कहा गया था। 

प्रियंका ने कहा कि जैसे ही मुझे एक डायरेक्टर ने बार डांस परफॉर्मेंस देने के लिए कहा तो मैं असहज होकर काफी डर गई थी। साथ ही प्रियंका ने यह भी कहा कि मैं उस डायरेक्टर का कभी नाम नहीं बता पाई इस बात का मुझे हमेशा दुख रहता है। 

प्रिंयका चोपड़ा ने ओपरा विन्फ्रे के साथ साक्षात्कार में पिता के मस्जिद जाने की बात कही-

प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जब वह इंटरटेंनमेंट इंडस्ट्री में नई थी, तो मैं अपना ऐसा इंप्रेशन नहीं बनाना चाहती थी, जिससे किसी को लगे कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है।

साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा ने ओपरा विन्फ्रे के साथ अपने इंटरव्यू में बताया है कि उनके पिता अशोक चोपड़ा मस्जिद में गाना गाया करते थे। प्रियंका के साक्षात्कार का वीडियो सामने आने के बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

Web Title: I regret not confronting a Bollywood director after being mistreated: Priyanka Chopra tells Oprah Winfrey

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे