लाइव न्यूज़ :

माधुरी दीक्षित का ऐलान- मैं नहीं चाहती, मुझ पर बायोपिक बने

By भाषा | Updated: May 28, 2019 13:22 IST

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं।

Open in App

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने इन खबरों को खारिज कर दिया है कि वह अपने जीवन और बॉलीवुड में अपने अनुभवों पर बायोपिक बनाए जाने को लेकर बातचीत कर रही हैं। माधुरी ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा है।

उन्होंने कहा ‘‘यह बहुत बड़ी अफवाह है। मैं नहीं जानती कि इसका स्रोत क्या है। मैं नहीं चाहती कि मुझ पर कोई बायोपिक बनाई जाए। मैं अपने जीवन में और भी बहुत कुछ करना चाहती हूं। अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।’’ माधुरी की हाल ही में ‘कलंक’ फिल्म आई थी।

उन्होंने हालांकि प्रियंका चोपड़ा के साथ मिल कर, अपने जीवन पर एक श्रृंखला तैयार करने की योजना बनाई है। माना जाता है कि यह एक हास्य श्रृंखला होगी। इस श्रृंखला के बारे में पूछने पर 52 वर्षीय माधुरी ने कहा ‘‘टीवी समय लेता हैं।

पता नहीं, यह काम कब हो पाएगा। ’’ माधुरी 15 जून से कलर्स चैनल पर शुरू होने जा रहे डान्स रियलिटी शो ‘‘डान्स दीवाने’’ में नजर आएंगी। भाषा मनीषा सिम्मी सिम्मी

टॅग्स :माधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

भारतVIDEO: कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने माधुरी दीक्षित को बताया 'दोयम दर्जे की अभिनेत्री', मचा बवाल

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: आईफा-2025 में छाए शाहरुख खान-माधुरी दीक्षित?, डांस देख यादों में खोए फैंस, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीIIFA 2025: शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित करेंगे परफॉर्म?, रिहर्सल का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस