लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के 25 साल हुए पूरे, जानें प्यार और रिश्तों का मतलब समझाने वाली फिल्म की कुछ खास बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 5, 2019 10:09 IST

आज फिल्म हम आपके हैं कौन को 25 साल पूरे होने पर इस फिल्म की कुछ खासियतों को जानते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसलमान खान और माधुरी दीक्षित हम आपके हैं कौन में लीड रोल में नजर आए थे।फिल्म को आज 25 साल पूरे हो गए हैं।

सलमान खान और माधुरी दीक्षित हम आपके हैं कौन में लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। आज से 25 साल पहले 5 अगस्त 1994 में फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई थी। सलमान और माधुरी के अलावा इस फिल्म में मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, रीमा लागू, आलोकनाथ और अन्य कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया था। आज फिल्म के 25 साल पूरे होने पर इस फिल्म की कुछ खासियतों को जानते हैं।

गानों में रिश्तों की चाशनी

इस वक्त इस फिल्मे में सबसे ज्यादा गाने थे। फिल्म में 14 गाने थे। हर एक गाना एक से एक खूबसूरत था। गानों की खासियत ये थी कि इनमें से ज्यादा तक गाने शादी के फंक्शन पर आधारित थे। लेकिन फिर भी इनमें रिश्तों की मिठास देखने को मिली। देवर भाभी के प्यार को दर्शाता हुआ 'भाभी तुम खुशियों का खजाना'। तो वहीं भाभी के बहन और देवर के छेड़छाड़ को पेश करता 'दीदी तेरा देवर'। हर एक गाना आज तक फैंस दिलों में राज करता है।

रोमांस का तड़का

फिल्म में रिश्तों की मर्यादा को बहुत की प्यार से पिरोया गया था। लेकिन रोमांस का लड़का भी फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने बखूबी लगाया था। फिल्म में सलमान (प्रेम) माधुरी (निशा) के प्रेम को बहुत की पाक साफ तरीके से पेश किया गया था। जो उस वक्त से लेकर आज तक फैंस को अपनी तरफ मोहित करता है।

रिश्तों की खातिर प्यार की कुर्बानी

फिल्म में दिखाया गया था कि किस तरह से रिश्तों की खातिर प्यार की कुर्बानी करने को तैयार रहते हैं निशा और प्रेम। निशा अपने भांजे और जीजा के लिए अपने प्यार को भूलने को तैयार हो जाती है तो वहीं प्रेम अपने भतीजे और भाई के लिए प्यार को कुर्बान करना चाहता है। शायद इसी को कहते भी हैं प्यार।

फुल मसाला फिल्म

फिल्म में सूरज ने हर वो चीज परोसी थी जो एक मूवी को फुल मसाला बनाती है। सलमान और माधुरी की हम आपके हैं कौन उनमें से एक है। फिल्म में रोमांस, लड़ाई, रिश्तों की मिठास, गानों का तड़का, सब कुछ पेश किया गया था। शायद इसीलिए ये फिल्म 1994 में सबसे बड़ी हिट रही थी साथ ही सलमान और माधुरी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म भी कही जाती है।

टॅग्स :सलमान खानमाधुरी दीक्षित
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस