War Box Office Collection Day 2: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, जानें ताबड़तोड़ कमाई
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 4, 2019 08:23 AM2019-10-04T08:23:07+5:302019-10-04T08:43:43+5:30
टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन की फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हुई है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। आइए जानते हैं फिल्म की दूसरे दिन की कमाई-
ऋतिक रोशन और टाइग श्रॉफ की फिल्म वॉर 2 अक्टबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। वॉर ने सई रा नरसिम्हा राव को पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है।
बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक ऋतिक और टाइगर की फिल्म ने 3 अक्टूबर को करीब 22 से 23 करोड़ की कमाई कर ली है। हालांकि ये आंकड़े फिल्म की ओपनिंग से थोड़े कम हैं लेकिम फिर भी ये शानदार कमाई है।
फिल्म ने अब तक दो दिनों 74 करोड़ कमाई कर ली है। पहले दिन फिल्म ने 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म साल की ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है।
फिल्म की पहले दिन की कमाई अपने आप में एक रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि फिल्म की ये कमाई केवल हिंदी वर्जन में है। अगर अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म की कमाई को मिलाया जाए तो फिल्म का कमाई 55 करोड़ हो गई है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है कि बहादुर जवान कबीर (ऋतिक रोशन) से। कबीर सेना का जबांज सिपाही है। लेकिन वह किन्हीं कारणों से अधिकारियों का दु्श्मन बन जाता है। ऐसे में करीब को रोकने के लिए आता है कर्नल खालिद (टाइगर श्रॉफ)। खालिद कोई और नहीं खुद कबीर का ही स्टूडेंट होता है। पहले तो दोनों की आंख मिचौली का खेल काफी देर तक चलता रहता है।
जो काफी रोमांचल और रहस्यमयी तरीके से चलता है। कहनी जिस तरीके से आगे बढ़ती है कई अलग अलग मोड़ आते जाते हैं। ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर देशभक्त कबीर दुश्मन क्यों बन जाता है। क्या खालिद अपने गुरू को रोक पाता है इन सब सवालों के जवाब थिएटर में मिलेंगे।