War Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' का तीसरे दिन भी धमाका जारी, जानें ताबड़तोड़ कमाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 5, 2019 08:30 AM2019-10-05T08:30:10+5:302019-10-05T08:30:10+5:30

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

hrithik roshan tiger shroff film war box office collection day 2 | War Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' का तीसरे दिन भी धमाका जारी, जानें ताबड़तोड़ कमाई

War Box Office Collection Day 3: ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की 'वॉर' का तीसरे दिन भी धमाका जारी, जानें ताबड़तोड़ कमाई

Highlightsवॉर 2 अक्टबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज कर दी गई है।फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है।

ऋतिक रोशन और टाइग श्रॉफ की फिल्म वॉर  2 अक्टबर को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज कर दी गई है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। वॉर  ने सई रा नरसिम्हा राव को पीछे छोड़ते हुए साल की दूसरी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने पहले ही दिन ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने दूसरे दिन भी शानदार कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉन के मुताबिक फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है। फिल्म में तीसरे दिन भी ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने शुक्रवार को करीब को 21 से 21.50 करोड़ की  धांसू कमाई की है।

ऋतिक औक टाइगर की वॉर ने केवल तीन दिनों में 95 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है। 
उम्मीद लगाई जा रही है। फिल्म वीकेंट में 120 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।फिल्म को पहले 3800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था।

फिल्म की पहले दिन की कमाई अपने आप में एक रिकॉर्ड है। खास बात ये है कि फिल्म की ये कमाई केवल हिंदी वर्जन में है। अगर अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म की कमाई को मिलाया जाए तो फिल्म का कमाई 55 करोड़ हो गई है।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है कि  बहादुर जवान कबीर (ऋतिक रोशन) से। कबीर सेना का जबांज सिपाही है। लेकिन वह किन्हीं कारणों से अधिकारियों का दु्श्मन बन जाता है। ऐसे में करीब को रोकने के लिए आता है कर्नल खालिद (टाइगर श्रॉफ)। खालिद कोई और नहीं खुद कबीर का ही स्टूडेंट होता है। पहले तो दोनों की आंख मिचौली का खेल काफी देर तक चलता रहता है।

जो काफी रोमांचल और रहस्यमयी तरीके से चलता है। कहनी जिस तरीके से आगे बढ़ती है  कई अलग अलग मोड़ आते जाते हैं। ये जानना दिलचस्प होगा कि आखिर देशभक्त कबीर दुश्मन क्यों बन जाता है। क्या खालिद अपने गुरू को रोक पाता है इन सब सवालों के जवाब थिएटर में मिलेंगे।
 

Web Title: hrithik roshan tiger shroff film war box office collection day 2

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे