बिहार-राजस्थान के बाद इस राज्य में टैक्स फ्री हुई ऋतिक की फिल्म सुपर 30, आनंद कुमार ने की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 19, 2019 04:59 PM2019-07-19T16:59:15+5:302019-07-19T16:59:15+5:30
फिल्म बिहार और राजस्थान में टैक्स फ्री भी कर दी गई है। लेकिन अब फिल्म उत्तर प्रदेश में भी फ्री कर दी गई है।
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 फैंस के बीच छाई हुई है। इस फिल्म कमाई चारो तरफ खूब हो रही है। ऐसे में फिल्म बिहार और राजस्थान में टैक्स फ्री भी कर दी गई है। लेकिन अब फिल्म उत्तर प्रदेश में भी फ्री कर दी गई है।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। हाल ही में आनंद कुमार ने योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की है और फिल्म को टैक्स फ्री करने की बात कही थी। इस मुलाकात की फोटो भी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। आनंद के प्रस्ताव के बाद ही यूपी में फिल्म टैक्स फ्री हुई है।
16 जुलाई को बिहार में आनंद कुमार पर बनी बायोपिक फिल्म 'सुपर 30' को टैक्स फ्री किया गया हैं। हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिल्म की तारीफ करते हुए सोशल हैंडल पर ट्वीट किया हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर पर फिल्म की तारीफ में लिखा फिल्म 'सुपर 30' आनंद कुमार की रियल कहानी पर आधारित है और बेहतरीन फिल्म है । यह कहानी संकल्प और दृढ़ निश्चय से कैसे विपरीत परिस्थितियों में भी सफल प्राप्त की जा सकती है इसका एक अद्भुत उदाहरण है। साथ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में फिल्म 'सुपर 30' को टैक्स फ्री कर दिया है।
हाल ही में उपराष्ट्रपति से ट्विटर हैंडर के द्वारा ये जानकारी दी गई कि उन्होंने फिल्म सुपर 30 देखी है। वैंकेया नायडू ने ये फिल्म ऋतिक रोशन, निर्माता साजित नाडियाडवाला और खुद आनंद कुमार और परिवार वालों के साथ देखी है। इस पर भी ऋतिक ने ट्वीट करके शुक्रियाअदा किया है।