ऋतिक की हॉट फोटो देख तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाईं सुजैन, कहीं कुछ और तो नहीं चल रहा?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 17, 2019 02:41 PM2019-01-17T14:41:31+5:302019-01-17T15:15:01+5:30
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले एक दूसरे से अलग हो चुके हों।
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान भले एक दूसरे से अलग हो चुके हों। लेकिन दिलों से फिर भी ये दूसरे से करीब हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग से हर कोई अब भी रुबरु है। दोनों साथ में पार्टी और हॉलीडे करते रहते हैं।
हाल ही में ऋतिक ने अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में ऋतिक काफी स्मार्ट लग रहे हैं। इस फोटो की हर कोई तरीफ कर रहा है। ऐसे में उनकी पूर्व पत्नी भी कहां पीछे रहने वाली थीं। एक्स वाइफ सुजैन ने भी इस पर कमेंट किया है। सुजैन ने लिखा है कि 'लव द शेड'। सुजैन का ये कमेंड छा गया है। अब लोगों को लगने ये भी लगा है कि इन दोनों के बीच फिर से कुछ चलने लगा है।
वहीं, ऋतिक की फोटो पर अभिनेता रणवीर सिंह ने भी कमेंट किया है। उन्होंने ऋतिक की तारीफ करते हुए लिखा है कि हार्ट इज कोल्ड स्वीटजर्लैंड। रणवीर की इस तारीफ को भी फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं।
सुजैन ने किया था कमेंट
सुजैन खान ने अपनी पोस्ट में ऋतिक रोशन अपना हमेशा से सबसे अच्छा दोस्त और जान से प्यारा बताया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- दुनिया में मेरे सबसे अच्छे दोस्त को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई। ये शक्ति हमेशा तुम्हारे साथ रहेगी। सुजैन खान की इस पोस्ट को उनके और ऋतिक रोशन के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लाइक भी। ऐसा पहली बार नहीं है कि अलग होने के बाद सुजैन ने ऋतिक को विश किया हो वह बीते साल 2018 में भी अपने ही अंदाज में ऋतिक को विश कर चुकी हैं। फिलहाल फैंस को सुजैन की ये पोस्ट जमकर पसंद आ रही है।
दोनों ने की शादी
20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपनी शादी को पूरा एन्जॉय किया था। दोनों की शादी हर किसी की जुबांन पर उस वक्त रही। शादी की हर रस्म के दौरान दोनों जमकर नाचे- गाए। कई रस्मों के दौरान दोनों साथ ही रहे थे, इनकी शादी उस समय की सबसे बेहतरीन मानी गई थी। ये कपल शादी के बाद सबसे रिस्पेक्टिंग माना जाता रहा।