खुलासा! पहली बार रणबीर कपूर ने बताया अब तक कितनी लड़कियों को किया है डेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 30, 2018 04:49 PM2018-05-30T16:49:21+5:302018-05-30T16:49:21+5:30

एक्टर रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक युवा अभिनेता हैं उनकी लुक्स और एक्टिंग के तो सभी दीवाने हैं।

How many girlfriends has Ranbir Kapoor had till date? The actor reveals it all at the Sanju trailer launch | खुलासा! पहली बार रणबीर कपूर ने बताया अब तक कितनी लड़कियों को किया है डेट

खुलासा! पहली बार रणबीर कपूर ने बताया अब तक कितनी लड़कियों को किया है डेट

मुंबई, 30 मई: एक्टर रणबीर कपूर बॉलीवुड के एक युवा अभिनेता हैं उनकी लुक्स और एक्टिंग के तो सभी दीवाने है। हमेशा कहा जाता है कि लड़कियां उनके लुक्स पर मरती हैं  हर लड़की उन्हें डेट करना चाहती है या उनसे शादी करना चाहती है।

 इमोशन और जोरदार डायलॉग्स से भरा 'संजू' का ट्रेलर रिलीज, फैंस की थमीं सांसें

खबरों की मानें तो इस अभिनेता  ने अपनी असल ज़िन्दगी में बहुत सी अभिनेत्रियों को डेट किया है। यह तो हम सभी जानते हैं इस लिस्ट में सोनम कपूर और फिर दीपिका पादुकोण उसके बाद कटरीना कैफ शामिल हैं। आजकल आलिया  भट्ट का नाम भी रणबीर के साथ जोड़ा जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं की रणबीर अब  तक कितनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं।

दरअसल आज फिल्म 'संजू' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह कितनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं।  'संजू' के ट्रेलर लॉन्चिंग पर एक स्क्राइब ने उनसे कहा संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड्स थीं और यह फिल्म उनकी बायोपिक है।  क्या आप अनुमति देंगे अपनी बायोपिक बनाने की।

साथ ही स्क्राइब ने उनसे यह भी पूछा की अब तक आप कितनी लड़कियों को डेट कर चुके हैं। इस पर रणबीर ने कहा कि सबसे पहले तो मैं ये कहूंगा की मैं कभी भी अपनी बायोपिक बनाने की अनुमति नहीं दूंगा, और मेरी अब तक सिर्फ 10 गर्लफ्रेंड्स  रही हैं तो यह तो मनोरंजक नहीं रहेगी । यह तो सभी जानते हैं की इन 10 में से 4 तो बॉलीवुड की अभिनेत्रयां ही हैं जिनको रणबीर ने डेट किया हैं। 

संजू के ट्रेलर में चौंकाने वाले खुलासे, इतनी औरतों के साथ रहे फिजिकल रिलेशन, जेल में किया गया नंगा!

साथ ही रणबीर ने अपने कॉलेज के दिनों में इमरान खान  की पत्नी अवंतिका मालिक को भी डेट किया था। बाकी  की पांच लड़कियों के बारे में जानना भी दिलचस्प होगा। खैर रणबीर ने ऐसा पहली बार हुआ जब खुलकर ये स्वीकारा है कि अब तक उन्होंने कितनी लड़कियों को डेट किया है।

Web Title: How many girlfriends has Ranbir Kapoor had till date? The actor reveals it all at the Sanju trailer launch

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे