Housefull 4 Social Review: लोगों का नहीं पसंद आई अक्षय की 'हाउसफुल 4', यूजर्स ने कहा- पैसे रिफंड कौन करेगा?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 25, 2019 02:26 PM2019-10-25T14:26:53+5:302019-10-25T14:26:53+5:30
फिल्म हाउसफुल 4 में लीड रोल में अक्षय कुमार, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म धनतेरस के मौके पर रिलीज की गई है। दिवाली के मौके पर इंटरटेनमेंट का तड़का फैंस को मिला है। फिल्म का गाना बाला पहले ही फैंस के बीच वायरल हो चुका है। फिल्म हाउसफुल 4 में लीड रोल में अक्षय कुमार, कृति सेनन, पूजा हेगड़े, कृति खरबंदा, रितेश देशमुख और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या मल्टी स्टारर ये फिल्म फैंस को हंसाने में मजबूर हुई। रिव्यू की बात करें तो फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो फिल्म से नाखुश हैं।
हाउसफुल 4 के रिलीज के साथ ही लोगों के रिएक्शन भी जमकर आए। लोगों को फिल्म के कॉमेडी सीन , डायलॉग आद पसंद आए साथ ही अक्षय कुमार की जमकर तारीफ भी की, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आई है। लोग अपनी टिकट के पैसे वापस करने की मांग कर रहे हैं।
#Housefull4Review
— 🎩 °kingsman° (@AmlanTweeting) October 25, 2019
Ye to hona hi thaaa XD pic.twitter.com/5Oewgfhw16
me to friend who advanced booked Housefull 4#Housefull4Reviewpic.twitter.com/kbPZdpTB0d
— kanika handa (@kanikahanda) October 25, 2019
@akshaykumar Sir you are
— Shiv Dutta 🌠 (@imshiva17) October 25, 2019
the best.👌Steal the show, ruled the screen 👏makes everyone
crazy as Bala on big-screen.💥
We thoroughly enjoying your
performance, laughed it a lot..
Can't wait watched the movie
again...😀 #Housefull4#Housefull4Review ⭐⭐⭐⭐ pic.twitter.com/mG40lgqgxc
Me:-Bhai akele theater mai kya kar rahe ho
— 8 Days To Go For SRK Day💥 (@i_am_srkoholic) October 25, 2019
Akki fans and few people watching housefull 4#Housefull4Reviewpic.twitter.com/DOfSzLvckR
Who clicked this pic?😂😂😂😂😂#Housefull4Reviewpic.twitter.com/sgUuIQos4W
— SK (@being_salida) October 25, 2019
Just watched #HouseFull4 boring! Waste of time n money! Only #RiteshDeshmukh performance👍
— Katrina Kaif FC (@katrinakaif_6) October 25, 2019
Try to skip the movie!! #HouseFull4Review
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है लंदन में रहने वाले तीन भाई हैरी(अक्षय कुमार), रॉय(रीतेश देशमुख), मैक्स (बॉबी देओल) रहते हैं। इन तीनों भाइयों को लंदन के गुंडे माइकल भाई के 5 मिलियन डॉलर लौटाने हैं। ऐसे में तीनों पैसा लौटाने के लिए पैसे वाले ठकराल (रंजीत) की तीनों बेटियों कृति, नेहा और पूजा को फंसाने की कोशिश करते हैं और वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं। वह शादी करने के लिए सितमगढ़ जाते हैं। यह वहीं जगह होती हैं जहां 600 साल पहले 1419 में भी वह साथ थे।यहां पहुंच कर हैरी को सब बीती बातें याद आ जाती हैं।उन्हें याद आता है कि 600 साल पहले वो राजकुमार बाला देव सिंह थे जिनकी शादी मधु (इस जन्म में कृति) यानी कृति सेनन से होने वाली थी। जबकि इस जन्म में वो पूजा (पूजा हेगड़े) से शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म की उल्टी पुलटी कहानी शुरू होती है। फर्स्ट हाफ तक तो कहानी में सब ठीक चलता है।तीनों एक्ट्रेस को काफी ग्लैमर्स तरीके से पेश किया गया है। लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है ये काफी बोरिंग सी फील होती है। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ेगी आपको खुद समझ आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।