Housefull 4 Box Office Collection Day 25: थमने का नाम नहीं ले रही फिल्म 'हाउसफुल 4' की कमाई, जानिए चौथे वीकेंड का कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Published: November 19, 2019 12:40 PM2019-11-19T12:40:18+5:302019-11-19T12:40:18+5:30

इस फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन फिर भी इसकी कमाई में इजाफा लगातार जारी है। 25 दिनों के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो यह 200.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Housefull 4 Box Office Collection Day 25 Akshay Kumar Bobby Deol Kriti Sanon Pooja Hegde | Housefull 4 Box Office Collection Day 25: थमने का नाम नहीं ले रही फिल्म 'हाउसफुल 4' की कमाई, जानिए चौथे वीकेंड का कलेक्शन

Housefull 4 Box Office Collection Day 25: थमने का नाम नहीं ले रही फिल्म 'हाउसफुल 4' की कमाई, जानिए चौथे वीकेंड का कलेक्शन

Highlightsहाउसफुल सीरीज की पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी।अब तक यह फिल्म 200.75 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। इस फिल्म की कमाई अब तक थमने का नाम नहीं ले रही। इसी वजह से इस फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म को रिलीज हुए चार हफ्ते पूरे हो चुके हैं लेकिन फिर भी इसकी कमाई में इजाफा लगातार जारी है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'हाउसफुल 4' (Housefull 4) ने चौथे वीकेंड पर लगभग 2.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। यानी 25 दिनों के टोटल कलेक्शन की अगर हम बात करें तो यह 200.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। 

इस फिल्म में अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) के अलावा रितेश देशमुख, बॉबी देओल (Bobby Deol), कृति सेनन (Kriti Sanon) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) मुख्य भूमिका में हैं। 

'हाउसफुल 4' (Housefull 4)  के जरिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस साल की अपनी ही फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह फिल्म अक्षय कुमार की 2019 की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बन गई है। पहले नंबर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'मिशन मंगल' है, जिसने 202.98 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

हाउसफुल सीरीज की पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसे साजिद खान ने निर्देशित किया था। हाउसफुल 2 और हाउसफुल 3 को क्रमशः 2012 और 2016 में रिलीज किया गया था। हाउसफुल 4 ने 25 अक्टूबर को स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। इस दिन तापसी पन्नू-भूमि पेडनेकर की फिल्म 'सांड की आंख' और राजकुमार राव की 'मेड इन चाइना' भी रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों को हाउसफुल 4 ने कड़ी टक्कर दी थी।

फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी शुरू होती है लंदन में रहने वाले तीन भाई हैरी(अक्षय कुमार), रॉय(रीतेश देशमुख), मैक्स (बॉबी देओल) रहते हैं। इन तीनों भाइयों को लंदन के गुंडे माइकल भाई के 5 मिलियन डॉलर लौटाने हैं। ऐसे में तीनों पैसा लौटाने के लिए पैसे वाले ठकराल (रंजीत) की तीनों बेटियों   कृति, नेहा और पूजा को फंसाने की कोशिश करते हैं और वह ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं। वह शादी करने के लिए सितमगढ़ जाते हैं।  यह वहीं जगह होती हैं जहां 600 साल पहले 1419 में भी वह साथ थे।यहां पहुंच कर हैरी को सब बीती बातें याद आ जाती हैं।उन्हें याद आता है कि 600 साल पहले वो राजकुमार बाला देव सिंह थे जिनकी शादी मधु (इस जन्म में कृति) यानी कृति सेनन से होने वाली थी। जबकि इस जन्म में वो पूजा (पूजा हेगड़े) से शादी करने जा रहे हैं। इसके बाद फिल्म की उल्टी पुलटी कहानी शुरू होती है। फर्स्ट हाफ तक तो कहानी में सब ठीक चलता है।तीनों एक्ट्रेस को काफी ग्लैमर्स तरीके से पेश किया गया है। लेकिन जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है ये काफी बोरिंग सी फील होती है। फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ेगी आपको खुद समझ आ जाएगा कि आगे क्या होने वाला है।
 

Web Title: Housefull 4 Box Office Collection Day 25 Akshay Kumar Bobby Deol Kriti Sanon Pooja Hegde

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे