देर रात पूर्व मिस इंडिया उशीशी सेनगुप्ता के साथ हुई उत्पीड़न की घटना, सात हुए गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 19, 2019 08:39 AM2019-06-19T08:39:01+5:302019-06-19T08:39:01+5:30

उशोशी सेनगुप्ता की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके  JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं।

horrifying incident with former miss india ushoshi sengupta in kolkata | देर रात पूर्व मिस इंडिया उशीशी सेनगुप्ता के साथ हुई उत्पीड़न की घटना, सात हुए गिरफ्तार

देर रात पूर्व मिस इंडिया उशीशी सेनगुप्ता के साथ हुई उत्पीड़न की घटना, सात हुए गिरफ्तार

Highlightsसोमवार देर रात जब उशोशी अपने काम से लौट रही थीं तो उन्होंने कैब ली।उत्पीड़न और हमले के आरोप में कल कोलकाता पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस उशोशी सेनगुप्ता के साथ कुछ मनचलों ने बदतमीजी की है। इस बात की जानकारी खुद उशोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। सोमवार देर रात जब उशोशी अपने काम से लौट रही थीं तो उन्होंने कैब ली।

उशोशी सेनगुप्ता की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके  JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ मनचले लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी।

 इसके बाद सभी लड़के उशोशी सेनगुप्ता के कैब केे ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटने लगे। उशोशी सेनगुप्ता ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- 'घटनास्थल के पास ही उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा, उशोशी ने उससे लड़कों को रोकने के लिए बोला। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है।

 हालांकि उशोशी के बार बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया। लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकले। इसके कुछ समय बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो अधिकारी आए, तब तक 12 बज चुके थे। इसके बाद उशोशी ने ड्राइवर से उन्हें और उनके सहकर्मी को घर छोड़ने को कहा और सुबह पुलिस स्टेशन चलने का फैसला किया।'


उत्पीड़न और हमले के आरोप में कल कोलकाता पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मॉडल और अभिनेता उशीषी सेनगुप्ता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके कैब ड्राइवर से भी आरोपियों ने मारपीट की। आगे की जांच चल रही है।

Web Title: horrifying incident with former miss india ushoshi sengupta in kolkata

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे