Happy Holi: शहनाज गिल से लेकर भारती सिंह तक, टीवी के इन सितारों ने फैंस को दी होली की बधाई-जानिए किसने क्या कहा?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2020 12:34 PM2020-03-10T12:34:32+5:302020-03-10T12:34:32+5:30

TV Celebs Holi 2020: टीवी स‍ितारे अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहे हैं। सेलेब्स ने अपनी होली फोटोज शेयर करते हुए फैंस को बधाईयां दी हैं।

holi 2020 tv celebs wishes to fans | Happy Holi: शहनाज गिल से लेकर भारती सिंह तक, टीवी के इन सितारों ने फैंस को दी होली की बधाई-जानिए किसने क्या कहा?

Happy Holi: शहनाज गिल से लेकर भारती सिंह तक, टीवी के इन सितारों ने फैंस को दी होली की बधाई-जानिए किसने क्या कहा?

Highlightsस‍ितारों से लेकर आम लोग तक देशभर में होली मना रहे हैं।टीवी स‍ितारे अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं रहे हैं।

होली का त्योहार इस साल 10 मार्च को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्योहार खुशियों से भरा होता है। इस दिन लोग एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर बधाई देते हैं। हर कोई इस त्योहार में खुशी में झूम जाता है। ऐसे में ये खास दिन बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी बहुत खास होता है। बॉलीवुड के स‍ितारे भी होली मनाने में पीछे नहीं हैं। तमाम टीवी स‍ितारों ने अपनी फोटोज शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल की नायरा यानी शिवांगी जोशी ने होली की बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।


शिवानी टंकसले ने अपनी रंग से सराबोर फोटो शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शिवानी टीवी सीरियल्स के अलावा वेब सीरिज में भी नज़र आ चुकी हैं।

टीवी एक्ट्रेस शरगुन मेहता ने 'बलम पिचकारी' गाने पर डांस करते हुए फैंस को होली की बधाई दी। 

शहनाज गिल ने बिग बॉस 13 की अपनी फोटो शेयर करते हुए फैंस को होली दी शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि शहनाज टॉप 3 तक पहुंची थीं।  

टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने होलिका दहन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर किया। बता दें कि काम्या ने कुछ दिनों पहले ही ब्वॉयफ्रेंड संग शादी की है।

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी होली की फोटोज शेयर कर फैंस को बधाई दी है। बता दें कि रश्मि हाल ही में 'बिग बॉस 13' में नज़र आई थीं।


कॉमेडियन भारती सिंह ने वीडियो शेयर कर फैंस को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'सभी को हैप्पी होली.. होली जैसे रंग आपकी लाइफ में ऐसे ही रंग-बिरंगी खुशियां आती रहें।'​

Web Title: holi 2020 tv celebs wishes to fans

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Holiहोली