होली 2018: इन कपल्स पर चढ़ेगा रंग, शादी के बाद इनकी होगी पहली होली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 28, 2018 01:13 PM2018-02-28T13:13:12+5:302018-02-28T13:13:12+5:30

हर साल की तरह इस साल की होली का भी हर किसी को इंतजार है, लेकिन कई ऐसे सितारे भी हैं जिनकी इस साल शादी के बाद पहली होने वाली है।

holi 2018 bollywood couples first holi after marriage | होली 2018: इन कपल्स पर चढ़ेगा रंग, शादी के बाद इनकी होगी पहली होली

होली 2018: इन कपल्स पर चढ़ेगा रंग, शादी के बाद इनकी होगी पहली होली

रंगों का त्योहार होली 2 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। ऐसे में हर बार की तरह इस बार भी फैंस के इस त्योहार का बेसब्री से इंतजार है। खुशी और प्यार के रंगों के इस फेस्ट को सेलेब्रिटी भी मनाने को तैयार हैं।  ये होली उन सितारों के लिए खास होने वाली है जिनकी शादी की बाद की पहली होली है। शादी के बाद हर किसी को होली के रंगों में अपने पार्टनर के साथ रंगने का इंतजार रहता है ऐसे में छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक कई ऐसे सितारे हैं जिनकी शादी के बाद ये पहली होली है। आइए जानते हैं कौन हैं वो कपल जिनकी शादी के बाद की ये पहली होगी है।

अंकित तिवारी-पल्लवी शुक्ला 

अपनी रूहानी आवाज से हर किसी को मदहोश करने वाले गायक अंकित तिवारी ने हाल ही में शादी की है। अपने गृहनगर कानपुर से शादी करने वाली अंकित की भी अपनी पत्नी(पल्लवी शुक्ला ) के साथ ये पहली होली है। इन दोनों के लिए ये त्योहार बेहद खास होने वाला है।

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट के लिए भी ये होली खास होने वाली है। इन दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी, ऐसे में इस कपल की भी ये पहली शादी के बाद की होली होगी। वहीं, खास बात ये है कि अनुष्का की फिल्म परी 2 मार्च को ही रिलीज होगी , जिस कारण से इनके लिए ये होगी और ज्यादा स्पेशल है।

भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया

टीवी की कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह की शादी के बाद ये पहली होली है। भारती ने अपने ही कॉमेडी शो के स्क्रिप्ट राईटर हर्ष लिम्बाचिया के साथ दिसंबर, 2017 में गोवा में शादी की थी। ऐसे में भारती सिंह-हर्ष लिम्बाचिया शादी के बाद पहली होली मनाएंगे।

सागरिका घाटगे-जहीर खान

एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और क्रिकेटर जहीर खान बीते साथ एक-दूजे के हुए थे। इन दोनों ने 23 नवम्बर को कोर्ट मैरिज की थी। बॉलीवुड-क्रिकेट का कॉम्बिनेशन वाले इस कपल की भी शादी के बाद ये पहली होली होगी।

आश्का गोराडिया और ब्रेंट ग्लोब

छोटे पर्दे की स्टार आश्का गोराडिया भी हाल ही में अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। दो अलग अगल धर्मों के होने के कारण ये होली इनके लिए खास है कि किस तरह से शादी के बाद ब्रेंट आश्का के साथ इस त्योहार को मनाते हैं। 

पंखुड़ी और गौतम

14 साल छोटी पंखुड़ी से हाल ही में छोटे पर्दे के स्टार गौतम रोड़े ने शादी की है। दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फरवरी में दोनों ने अपने रिश्ते को नाम दिया। शादी के बाद इन दोनों की पहली होली है।

Web Title: holi 2018 bollywood couples first holi after marriage

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे