दिलजीत के बोल- हॉकी नहीं है राष्ट्रीय खेल, ओडिशा CM के ट्वीट से पता चला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 24, 2018 01:50 PM2018-06-24T13:50:38+5:302018-06-24T13:50:38+5:30

एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म 'सूरमा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह हॉकी कप्तान संदीप सिंह का किरदार अदा कर रहे हैं।

hockey is not a national game got to know from odisha cm tweet revealed says diljeet | दिलजीत के बोल- हॉकी नहीं है राष्ट्रीय खेल, ओडिशा CM के ट्वीट से पता चला

दिलजीत के बोल- हॉकी नहीं है राष्ट्रीय खेल, ओडिशा CM के ट्वीट से पता चला

मुंबई, 24 जून: एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म  'सूरमा'  को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह हॉकी कप्तान संदीप सिंह का किरदार अदा कर रहे हैं।  इस बारे में हाल में उन्होंने  एक बार उन्हें यह जानकर हैरत हुई कि हॉकी को देश के राष्ट्रीय खेल के तौर पर आधिकारिक रूप से सम्मान नहीं मिला है और इस बारे में हमें बचपन से स्कूलों में गलत सिखाया जाता रहा है। 

इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा है कि  यह हमारा दुर्भाग्य है कि हम देश में हॉकी को उतना प्रमोट नहीं कर पाए, जिसका वह हकदार था। दिलजीन के कहा कि उन्हें यह जानकर हैरत हुई कि हॉकी को देश के राष्ट्रीय खेल के तौर पर आधिकारिक रूप से सम्मान नहीं मिला है और इस बारे में हमें बचपन से स्कूलों में गलत सिखाया जाता रहा है।

दिलजीत ने कहा कि मुझे भी कल ही पता चला कि इसे राष्ट्रीय खेल के लिए आधिकारिक तौर पर मान्यता नहीं दी गई है। इतना ही नहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कल ही ट्वीट करके प्रधानमंत्री से गुजारिश की है कि हॉकी को देश के राष्ट्रीय खेल के तौर पर आधिकारिक रूप से मान्यता दी जाए। हम हॉकी में आठ बार ओलम्पिक में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। दुनिया के लगभग 180 मुल्क हॉकी खेलते हैं, इसके बावजूद हॉकी को लेकर ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।

फिल्म में दिलजीत दोसांझ संदीप सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देख के साफ हो रहा है कि फिल्म में संदीप के जीवन के उतार चढ़ाव को भी पेश किया गया है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह से एक हादसे ने संदीप के करियर को खराब कर दिया था।




 

ट्रेलर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्रेलर को अब तक 41 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, दिलजीत दोसांझ की बात करें तो उन्होंने किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म के निर्माता सोनी पिक्चर नेटवर्क इंडिया, दीपक सिंह और चित्रगंदा सिंह हैं। फिल्म 13 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Web Title: hockey is not a national game got to know from odisha cm tweet revealed says diljeet

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे