Ashiqui Mein Teri 2.0: रानू मंडल और हिमेश की आवाज में 'आशिकी में तेरी' गाना हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

By रामदीप मिश्रा | Published: November 14, 2019 07:18 PM2019-11-14T19:18:27+5:302019-11-14T19:19:37+5:30

Ashiqui Mein Teri 2.0: गाना 'आशिकी में तेरी' तीन मिनट सैतीस सेकंड का है। इस गाने में रानू मंडल की आवाज है। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक लाइन ही गाई है।

Himesh Reshammiya, Ranu Mondal Ashiqui Mein Teri 2.0 Official song release | Ashiqui Mein Teri 2.0: रानू मंडल और हिमेश की आवाज में 'आशिकी में तेरी' गाना हुआ रिलीज, यूट्यूब पर मचाया धमाल

File Photo

Ashiqui Mein Teri 2.0: सॉन्ग 'आशिकी में तेरी' गुरुवार (14 नवंबर) को रिलीज हो गया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया और रानू मंडल ने गाया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने ने यूट्यूब पर रिलीज होते ही कुछ घंटों में धमाल मचा दिया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। 'आशिकी में तेरी' गाना 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' फिल्म का है। 

यूट्यूब पर जारी किया गया गाना 'आशिकी में तेरी' तीन मिनट सैतीस सेकंड का है। इस गाने में रानू मंडल की आवाज है। हालांकि उन्होंने सिर्फ एक लाइन ही गाई है। रानू ने सिर्फ 'आशिकी में तेरी...जाएगी जां मेरी' लाइन गाई है, बाकी पूरा गाना हिमेश रेशमिया ने गाया है। इस गाने में हिमेश एक बार फिर पुराने कैप वाले लुक में दिखाई दे रहे हैं। 

बता दें लता मंगेशकर के फेमस गाने एक प्यार का नगमा है को गाकर रातोंरात छा जाने वाली रानू मंडल किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। जब से रानू मंडल ने यह गाना गाया है तब से वह सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुई हैं। 

सोशल मीडिया पर छा जाने से पहले रानू मंडल रेलवे स्टेशन पर गाना गाया करती थी। एक दिन उनका अचानक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। उस वीडियो में रानू मंडल लता मंगेशकर के फेमस गाने 'एक प्यार का नगमा' गा रही थी, जिसे खूब सराहना मिली। इस सराहना के बाद रानू मंडल को हिमेश रेशमिया ने अपनी मूवी में गाने का ऑफर दिया, जिसके बाद रानू मंडल सेलिब्रिटी बन गईं।

Web Title: Himesh Reshammiya, Ranu Mondal Ashiqui Mein Teri 2.0 Official song release

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे