जल्द ही प्रियंका चोपड़ा भी लेंगी सात फेरे, शादी की कर रही हैं तैयारी!

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 20, 2017 03:31 PM2017-12-20T15:31:11+5:302017-12-20T16:13:06+5:30

अपनी शादी पर पहली बार प्रियंका ने अपनी बात रखी है।

Here's why Priyanka Chopra is not planning to get married any time soon | जल्द ही प्रियंका चोपड़ा भी लेंगी सात फेरे, शादी की कर रही हैं तैयारी!

जल्द ही प्रियंका चोपड़ा भी लेंगी सात फेरे, शादी की कर रही हैं तैयारी!

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने हाल ही नें क्रिकेटर विराट कोहली के साथ सात फेरे लिए हैं। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा थी सात फेरे लेने वाली हैं। अपनी शादी पर पहली बार प्रियंका ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि वह सही व्यक्ति की तलाश में हैं। इसके साथ उनका कहना है कि शादी योजना से नहीं होती।

जी सिने पुरस्कार में कही बात

जी सिने पुरस्कार में उपस्थित हुई प्रियंका से मीडिया ने शादी के बारे में पूछा? इस पर उन्होंने कहा, "शादी योजना से नहीं होती। आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।"

बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने पुष्टि की है कि उन्हें राकेश शर्मा की बायोपिक के लिए संपर्क किया गया था, जिसमें आमिर खान शीर्ष भूमिका में हैं। यह फिल्म सिद्धार्थ राय कपूर और महेश मथाई द्वारा निर्देशित होगी। प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय कलाकार हैं। उनके पास दो हॉलीवुड फिल्में भी हैं।

Web Title: Here's why Priyanka Chopra is not planning to get married any time soon

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे