Happy Holi 2020: होली कब है, कब है होली? इस होली अपने दोस्तों संग इन फिल्मी डायलॉग्स का लें जमकर मजा
By अमित कुमार | Published: March 10, 2020 07:12 AM2020-03-10T07:12:09+5:302020-03-10T07:12:09+5:30
Happy Holi 2020 Wishes: फिल्म शोले के गब्बर सिंह उर्फ अमजद खान से लेकर डर्टी पिक्चर की विद्या वालन तक ने होली पर ऐसे डायलोग दिए हैं जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गए।
Highlights होली गानों के अलावा होली पर बोले गए बॉलीवुड सितारों के डायलोग भी अमर है। होली का पर्व मस्तीभरा होता है और इस दिन सभी लोग मस्ती में सराबोर होकर मौज करते हैं।
Happy Holi 2020 Wishes: आज देशभर में रंगों का पर्व होली (Holi 2020) मनाया जा रहा है। होली का पर्व मस्तीभरा होता है और इस दिन सभी लोग मस्ती में सराबोर होकर मौज करते हैं। होली के मौके पर हमारे बॉलीवुड में बहुत सारी फिल्में बनी हुईं है। होली गानों के अलावा होली पर बोले गए बॉलीवुड सितारों के डायलोग भी अमर है।
फिल्म शोले के गब्बर सिंह उर्फ अमजद खान से लेकर डर्टी पिक्चर की विद्या वालन तक ने होली पर ऐसे डायलोग दिए हैं जो हमेशा के लिए इतिहास में दर्ज हो गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही डायलोग के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपने दोस्तों के साथ शेयर कर इस होली को और स्पेशल बना सकते हैं।