होली के रंगों में रंग गए बॉलीवुड सेलेब्स, कैटरीना-वरुण से लेकर शबाना तक ने कुछ यूं मनाया खास त्योहार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 22, 2019 08:56 AM2019-03-22T08:56:23+5:302019-03-22T08:56:23+5:30

आइए आपको बताते हैं आपके सितारों ने इस साल होली किस खास अंदाज में मनाई है।

happy holi 2019 bollywood celebrities holi celebrations | होली के रंगों में रंग गए बॉलीवुड सेलेब्स, कैटरीना-वरुण से लेकर शबाना तक ने कुछ यूं मनाया खास त्योहार

होली के रंगों में रंग गए बॉलीवुड सेलेब्स, कैटरीना-वरुण से लेकर शबाना तक ने कुछ यूं मनाया खास त्योहार

देश भर में 21 मार्च को होली का त्योहार मनाया गया। हर कोई इस त्योहार में सराबोर दिखा। ऐसे में बात अगर बॉलीवुड सेलेब्स की करें तो होली को अपने अंदाज में मनाने में ये भी पीछे नहीं रहे हैं। कुछ सेलेब्स ऐसे रहे जिन्होंने इस खास दिन को रंगों से खेल कर मनाया तो कुछ ने सोशल मीडिया पर बधाई देकर मनाया है। आइए आपको बताते हैं आपके सितारों ने इस साल होली किस खास अंदाज में मनाई है। 

सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन  ने फैंस को Holi Whishes दे कर उनका दिन बना दिया। उन्होंने हमेशा की तरह से अपने अंदाज में शुभकामनाएं फैंस को दीं।



अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बात की जाए तो उन्होंने बेहद अलग अंदाज में इस दिन को मनाया, वह जूम के एक फेस्ट में पहुंची थीं, जहां जमकर एक्ट्रेस डांस भी करती नजर आईं

शादी को लेकर छाई वरुण धवन ने भी खास ही अंदाज में इस बार त्योहार मनाया, वरुण ने गर्लफ्रेंड नताशा के साथ होली मनाई है।इस दौरान दोनों रंगों से ज्यादा एक दूसरे के प्यार में रंगे नजर आए


एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिन्होंने होली की शुभकामनाएं दी, साथ ही इस दौरान उन्होंने रंग भी लगाया हुआ था।

इस बार होली का रंग इस के यहां जमकर जमा वो था शबाना आजमी और जावेद अख्तर के यहां, इनके यहां तमान सितारों ने शिरकत की थी। इस दौरान खुद जावेद शबाना भी रंगों में डूबे दिखे। नंदिता दास भी इस पार्टी में पहुंची थीं।

फरहान अख्तर भी शबाना की खास पार्टी में गर्लफ्रेंड 
शिबानी के साथ पहुंचे थे, जहां दोनों का प्यार भरा अंदाज भी देखने को मिला है।

अर्जुन राम पाल , एकता कपूर समेत तमाम सेलेब्स ने रंगों के इस खास त्योहार को मनाया है। 

Web Title: happy holi 2019 bollywood celebrities holi celebrations

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे