Happy Diwali 2019: बॉलीवुड के इन स्टार्स के घर होती है दिवाली की ग्रैंड पार्टी, जानिए कौन है इस लिस्ट में
By ज्ञानेश चौहान | Published: October 27, 2019 07:35 AM2019-10-27T07:35:10+5:302019-10-27T07:35:10+5:30
इस बार भी बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा है। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के कौन-से सितारे इस बार धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करने वाले हैं।
दीपावली का त्योहार आज पूरे देशभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। भला इस सेलिब्रेशन से बॉलीवुड स्टार्स कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड के परिवारों ने भी इस त्योहार के लिए अपनी प्लाानिंग पूरी कर ली है। फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जो हर साल दिवाली की ग्रैंड पार्टी रखते हैं, जिसमें बॉलीवुड के सितारे अपने परिवार के साथ शिरकत करते हैं। इस बार भी बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दिवाली का ग्रैंड सेलिब्रेशन रखा है। तो चलिए जानते हैं कि बॉलीवुड के कौन-से सितारे इस बार धूमधाम से दिवाली सेलिब्रेट करने वाले हैं।
अमिताभ बच्चन
हर साल अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी चर्चा में बनी होती है। अमिताभ ऐसी पार्टी रखते हैं जहां कई सितारे एक छत के नीचे आते हैं। हालांकि दो साल से बच्चन परिवार ने पार्टी नहीं रखी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का निधन हो गया था और साल 2018 में अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन के ससुर का निधन हो गया था जिसके कारण दिवाली पार्टी कैंसल कर दी गई थी। लेकिन इस बार पूरी तैयारी के साथ अमिताभ बच्चन की ग्रैंड पार्टी होने वाली है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान हर साल दिवाली की ग्रैंड पार्टी रखते हैं। वे हर साल अपने घर मन्नत को खूब सजाते हैं। उनकी पार्टी में और भी कई बड़े सेलेब्स शिरकत करते हैं। इस साल भी किंग खान की दिवाली पार्टी में खूब मस्ती होने वाली है।
अनिल कपूर
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर को दिवाली सेलिब्रेट करना काफी ज्यादा पसंद है। वे हर साल इसका इंतजार करते हैं और शानदार तरीके से पार्टी का आयोजन करते हैं। इस पार्टी में उनके भाई बोनी कपूर और संजय कपूर की पूरी फैमिली होती है। साथ ही अनिल कपूर की ग्रैंड पार्टी में बी-टाउन के कई परिवार शिरकत करते हैं।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा
कुंद्रा परिवार सोशल सर्किट में काफी सक्रिय है। शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा अपने लैविश पार्टिज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हर साल दिवाली की पार्टी रखते हैं और अपनी होस्टिंग के लिए तारीफ पाते हैं। माना जा रहा है कि इस बार लक्ष्मी पूजा के बाद वे पार्टी रखेंगे।