Happy Birthday Shatrughan Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पापा को इस अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई
By ज्ञानेश चौहान | Published: December 9, 2019 04:15 PM2019-12-09T16:15:57+5:302019-12-09T16:15:57+5:30
सोनाक्षी सिन्हा की शेयर की गई तस्वीर पर अब तक 2 लाख 15 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यानी बेटी और पिता की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दमदार एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें कई सेलेब्स और नेताओं की तरफ से जन्मदिन की बधाई दी है। भला ऐसे मौके पर उनकी बेटी यानी सोनाक्षी सिन्हा कैसे पीछे रह जाती है। सोनाक्षी ने भी अपने पापा को शानदार अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।
सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पापा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। साथ ही इसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है... बर्थडे बॉय। इस तस्वीर में पिता और बेटी के बीच की बाउंडिंग साफ नजर आ रही है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की शेयर की गई तस्वीर पर अब तक 2 लाख 15 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। यानी बेटी और पिता की इस फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है।
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा का फिलहाल ज्यादातर ध्यान राजनीति की तरफ है। शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म 'यमला पगला दीवाना' में नजर आए थे। इसके बाद से वे फिल्मों से दूर हैं। बात करें अगर सोनाक्षी सिन्हा की तो वे फिलहाल दबंग 3 में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।