लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल राहुल रॉय: ऐसा 'लवर ब्वॉय' जिसने नेगेटिव रोल से भी जीता फैंस का दिल, पढ़ें बॉलीवुड में हीरो से 'जीरो' तक का सफर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 9, 2019 07:42 IST

आशिकी फेम राहुल का सितारा बॉलीवुड में जितनी तेजी से बॉलीवुड में उभरा उतनी ही तेजी से कही गुम भी हो गया था।

Open in App

बॉलीवुड में राहुल रॉय की छवि एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार की जाती है जिन्होंने नब्बे के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में लवर ब्वॉय के रूप में अपनी पहचान बनाई। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर आइए एक नजर डाली जाए उनके जीवन के दिलचस्प किस्सों पर। राहुल 1968 में कोलकाता में पैदा हुए थे। आशिकी फेम राहुल का सितारा बॉलीवुड में जितनी तेजी से बॉलीवुड में उभरा उतनी ही तेजी से कही गुम भी हो गया था। आइए जानते हैं राहुल के करियर के बारे में कुछ खास बातें-

मां के कारण मिली थी फिल्म

राहुल की मां 90 के दशक में एक बहुत ही अच्छी कॉलम राइटर रही है इस वजह से राहुल की मां से मिलने महेश भट्ट उनके घर गए थे दीवार पर लगी राहुल की तस्वीर को देखकर इम्प्रेस हो गए थे। महेश को पता लगा कि राहुल मॉडलिंग कर रहे है तो उन्होंने आशिकी में बतौर हीरो लेने के लिए निर्णय ले लिया था।

पहली ही फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड

23 जुलाई 1990 को जब आशिकी पर्दे पर रिलीज हुई तो हर कोई राहुल रॉय का दीवाना हो गया।   इस फिल्म ने राहुल को रातो रात स्टार बना दिया इनता ही नही बल्कि इनकी हेयर स्टाइल पर तो लड़कियां फिदा थी यह फिल्म सिनेमा घर पर लगभग 6 महीने तक चली। हर जगह राहुल की ही चर्चा रही। साथ ही वह एक लवर बॉय की इमेज में फीमल फैंस के सामने आए।

अचानक हुए गायब

एक समय ऐसा था की जब राहुल 3-4 फिल्मो की शूटिंग एक साथ में करते थे इस दौरान बाकि फिल्मो के लिए समय नही निकाल पाते थे इस वजह से उन्होंने 20-25 फिल्मों के साइनिंग अमाउंट को वापस कर दिया। लेकिन एक वक्त ऐसा आया कि अचानक राहुल का स्टार्डन फैंस के बीच खत्म होने लगा। प्यार का साया, गजब तमाशा, भूकंप जैसी फिल्में देकर वह फैंस के दिलों से यूं उतरे कि फिर कभी हीरो से जीरो की पोजीसन पर पहुंच गए थे।

निगेटिव रोल

रोमाटिंक फिल्म करने वाले राहुल ने निगेटव रोल भी किया।  राहुल ने महेश भट्ट की एक और फिल्म गुमराह में खलनायक का किरदार निभाया जो पसंद किया गया। 

बिग बॉस का  खिताब किया नाम

 राहुल ने कभी हार नही मानी और एक बार फिर वह छोटे पर्दे पर अपने जलवे बिखरने में कामयाब रहे और बिग बॉस के विनर बन गए। इसके अलावा इन्होने कुछ फिल्मो का निर्देशन भी किया आज इनका लुक में काफी बदलाव आ गया है।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस