लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: इरशाद कामिल के लिखे ये 5 गाने यूट्यूब पर रहे सबसे हिट, जानें ऐसी ही कम सुनी बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 5, 2018 10:39 IST

पत्रकारिता से करियर की शुरुआत करने वाले शब्दों के जादूगर इरशाद कामिल का आज जन्मदिन है। वह आज सिनेजगत में अपनी एक अगल ही पहचान बता चुके हैं।

Open in App

शब्दों के जादूगर इरशाद कामिल  का आज हर कोई दीवाना है। शब्दों के बादशाह इरशाद का जन्मदिन है। इरशाद कामिल का जन्म एक मुस्लिम परिवार में 5 सितम्बर 1971 को पंजाब में हुआ था। कामिल ने हिंदी/उर्दू में पीएचडी की है। इरशाद के गानों पर आज 21वीं सदी की युवा पीढ़ी झूम रही है और वहीं, कुछ गानों की मासूमियत दिलों में उतर रही है। आइए जानते हैं इरशाद के जन्मदिन पर कुछ खास बातें-

बदलना चाहते थे नाम

जब इरशाद छोटे थे तो बचपन में उनको अपना नाम बिल्कुल भी पसंद नहीं था। खुद उन्होंने एक बार कहा था कि वह अपनी अम्मी को कहते थे कि अभी तो बोर्ड के पेपर नहीं हुए हैं आप मेरा नाम वसीम या फिर कुछ और रख दें ये नाम मुझे बहुत बुरा लगता है। लेकिन बड़े होने के बाद जब लिखने का शौक उभरा तब लगा कि इससे बेहतर नाम शायद कोई और हो ही नहीं सकता था।

पत्रकार थे इरशाद

इरशाद ने फिल्मों में लिखने से पहले अपने करियर की शुरुआत पत्रकार के तौर पर की थी। उन्होंने द ट्रिब्यून अखबार से अपने करियर की शुरुआत की और उसके बाद उन्होंने जनसत्ता अखबार बाद में ज्वाइन किया। लेकिन एक बार जब वह ऑफिस से घर आए तो उनको लगा कि पत्रकार बनना उनका सपना नहीं है। इसके बाद दूसरे ही दिन उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया।  जिसके कुछ दिन चंडीगढ़ में घुमक्कड़ी और थिएटर करने के दौरान यूं ही एक दिन लेख टंडन से मुलाकात हो गई और फिर सीरियल 'कहां से कहां तक' के लिए 22 दिन सेट पर बैठकर डायलॉग लिख

इरशाद का सिनेजगत में करियर इरशाद ने शुरआती करियर में टेलीविजन शो के टाइटल ट्रैक लिखते थे। इसके बाद कामिल ने हिंदी सिनेमा में एंट्री फिल्म चमेली से की।    इसके बाद तो बॉलीवुड में हर कोई उनके साथ काम करने के लिए बैचन होने लगा।  उन्होंने कई फिल्मों के गाने लिखे जिसके लिए उन्हें कई अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया। कामिल को इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार के लिए फिल्म फेयर के अवार्ड से भी नवाजा जा चूका है। 

 तमाशा फिल्म अगर तुम साथ हो फैंस को खासा पसंद आया था। वहीं, युवाओं का धड़क बने इस गाने में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की केमिस्ट्री ने इस गाने में और भी जान डाल दी थी।

धनुष ने सोनम के अनोखे प्यार से सजी रांझणा फिल्म का तुम तक आज भी फैंस को इरशाद तक पहुंचाता है।

लव आज कल का आज दिन चढ़या को इरशाद ने गजब ही रूप में पेश किया था।इश्क की इबादत को कोई इतनी खूबसूरती से लिख दे, तो फिर उसे आखिर क्यों ना गुनगुनाया जाए यही कुछ इरशाद ने इस गाने से किया था

2017 में रिलीज हुई हैरी मेट सेजल भले पर्दे पर ना चली हो लेकिन फिल्म का गाना हवाएं, जिस तरह पॉपुलर हुआ, वो एक शानदार रिकॉर्ड है।

जब वी मेट के गाना  तुमसे ही दिन होता है गाना बहुत ही खूबसूरत शब्दों के साथ सजाया गया था। ये गाना आज भी फैंस को भाता है।

 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस