लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: बोल्ड सीन करके डिंपल ने मचाया था तहलका, जानें कुछ अनकही बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 8, 2018 11:39 IST

डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी और फिर वापसी भी उसी हिट अंदाज में की थी।

Open in App

मुंबई, 08 जून: अपनी पहली ही फिल्म से फैंस के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया का 8 जून को जन्मदिन है। डिंपल बॉलीवुड की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने पहली फिल्म की सफलता के बाद ही लंबे समय तक फिल्मों से दूरी बना ली थी और फिर वापसी भी उसी हिट अंदाज में की थी। डिंपल की पहली और दूसरी फिल्म में 8 साल का अंतर था जिसकी वजह उनका शादी करके फिल्मों से दूरी बनाना था। तो चलिए आपको डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर कुछ रोचक बातें बताते हैं। 8 जून 1957 को जन्मी डिम्पल कपाड़िया के पिता चुन्नीभाई कपाड़िया बेहद अमीर व्यक्ति थे। वे अपने घर 'समुद्र महल' में अक्सर फिल्म सितारों को पार्टियां देते थे। 

राज कपूर ने ऑफर की पहली फिल्म

राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' को पर्दे पर निराशा मिलने के बाद उन्होंने नए कलाकारों को लेकर फिल्म बनाने का फैसला लिया था। ऐसे में राज ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए 'बॉबी' फिल्म बनाई तो डिम्पल को हीरोइन चुना । उस समय डिम्पल की उम्र मात्र 16 वर्ष थी। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस के दिलों में ये छा गई थी।

राजेश खन्ना से शादी 

बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिम्पल की मुलाकात उस दौर के सुपरस्टार राजेश खन्ना से हुई। उस समय राजेश खन्ना एक सुपरस्टार थे जिसको हर कोई दीवाना था। धीरे-धीरे दोनों की मुलाकात प्यार में बदली और 15 साल बड़े राजेश खन्ना के डिंपल ने शादी की फैसला कर लिया। 16 की उम्र इस तरह से अचानक हुई डिंपल की शादी से हर की चौंक गया था।

8 साल बाद की पर्दे पर वापसी

पहली फिल्म से पर्दे पर धमाल करने वाली डिंपल ने जब राजेश से शादी की तो उन्होंने ये शर्त रख दी कि वह अब फिल्मों में काम नहीं करेंगी। शादी के बाद करीब 8 साल तक डिंपल फिल्मों से दूर रहीं। राजेश खन्ना से उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चला। उन्होंने सागर फिल्म से एक बार फिर से डिंपल ने पर्दे पर वापसी की। इस बार भी फैंस को डिंपल का अंदाज पसंद आया और फिल्म पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई।

जब बोल्ड सीन देने से नहीं चूकीं

राजेश खन्ना से तलाक लेने के बाद डिंपल कपाड़िया ने 'सागर' फिल्म से कमबैक किया था। पहली बार डिंपल ने इस फिल्म में टॉपलेस सीन दिया था जो कि उस वक्त काफी विवादों में रहा। इतना ही नहीं 'जांबाज' के लिए उन्हें एक बोल्ड सीन उनका अनिल कपूर के साथ करना था। अनिल कपूर के शरीर पर ढेर सारे बाल देख डिम्पल ने कहा था कि इन्हें नाई के पास ले जाओ। कहते हैं यह बात अनिल को चुभ गई थी। लेकिन फिर भी दोनों ने बोल्ड सीन साथ नें किया था।

अफेयर ने बंटोरी सुर्खियां

सनी और डिंपल की नजदीकियों की काफी चर्चा रही थीं। दोनों ने अपने इस रिश्ते को कभी भी सार्वजनिक रूप से नहीं स्वीकारा। कहा जाता है कि इन दोनों का रिलेशनशिप  11  साल तक चला हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे से किनारा कर लिया। हाल ही में दोनों को एक साथ विदेश में घूमते देखा गया था।

नेशनल अवार्ड किया अपने नाम

बॉबी (1973), सागर (1985), रुदाली (1993) और क्रांतिवीर (1994) के लिए वे फिल्मफेअर पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। इसके बाद साल 1993  में आई 'रुदाली' फिल्म के लिए डिंपल को नेशलन अवॉर्ड से नवाजा गया था। 

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस