आशा भोसले ने की थी दुगने उम्र के लड़के से शादी, फिर 47 साल कि उम्र में किया आरडी बर्मन से विवाह
By वैशाली कुमारी | Published: September 8, 2021 11:50 AM2021-09-08T11:50:29+5:302021-09-08T11:57:26+5:30
आशा भोंसले जब 16 साल की थी तो उन्होंने अपने से दुगने उम्र के व्यक्ति से शादी की थी और इसके बाद उन्होंने 6 साल छोटे संगीतकार आरडी बर्मन से फिर शादी की।

बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले
बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले ने कई भाषाओं में गाना आए हैं। हिंदी सिनेमा में उनका योगदान काफी महत्वपूर्ण है लेकिन उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है।
आशा भोंसले ने अपने करियर में 20 भाषाओं में करीब 12000 से भी अधिक गाने गाए हैं। उनके फैंस आज भी उनके गाने को पसंद करते हैं। आशा भोंसले जब 16 साल की थी तो उन्होंने अपने से दुगने उम्र के व्यक्ति से शादी की थी और इसके बाद उन्होंने 6 साल छोटे संगीतकार आरडी बर्मन से फिर शादी की।
यह बात उन दिनों की है जब आशा भोंसले ने हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। तब वह महज 16 साल की थी और उन्हें अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपतराव से मोहब्बत हो गई थी। गणपत राव 31 साल के थे यह बात जानते हुए भी आशा भोंसले ने शादी कर ली। हालांकि इस बात पर परिवार वालों ने विरोध जताया लेकिन आशा भोंसले एक नहीं मानी यहां तक कि इस रिश्ते की वजह से लता जी ने काफी वक्त तक आशा जी से बात नहीं की। कुछ दिनों के बाद इनकी शादी टूट गई और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली।
साल 1956 में आशा भोंसले की मुलाकात संगीतकार आरडी बर्मन से हुई। बर्मन साहब ने उन्हें तीसरी मंजिल के गानों के लिए संपर्क किया था। इधर पंचम दा और उनकी पत्नी रीता पटेल के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था और आशा भोंसले और गणपतराव अलग हो चुके थे। इस जोड़ी ने आगे चलकर कई सुपरहिट गाने बनाएं। आशा जब 47 साल की थी तो उन्होंने बर्मन साहब से शादी रचाई। आरडी बर्मन उनसे उम्र में 6 साल छोटे थे। शादी के 14 साल बाद आर डी बर्मन का निधन हो गया।