हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन, फिल्ममेकर ने लिखा- आपसे दूसरी ओर मिलूंगा पप्पा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 2, 2021 11:50 AM2021-06-02T11:50:32+5:302021-06-02T11:54:38+5:30
हंसल मेहता ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी है। हंसल मेहता के पिता के निधन पर कई फिल्मी सितारों ने भी दुख जताया है।
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर हंसल मेहता के पिता दीपक सुबोध मेहता का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हंसल मेहता ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है।
पिता के निधन पर हंसल मेहता ने लिखा भावुक नोट
पिता के निधन की खबर देते हुए हंसल मेहता ने पिता के साथ की एक तस्वीर भी साझा की है। साथ ही उन्होंने पिता के लिए दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा और उन्हें हीरो सहित दुनिया का 'मोस्ट हैंडसम मैन' भी बताया है।
हंसल मेहता ने लिखा, 'मैंने हमेशा सोचा था कि वह मुझसे ज्यादा समय तक जीवित रहेंगे। लेकिन, मैं गलत था। दूसरी तरफ मिलते हैं पप्पा। दुनिया के सबसे हैंडसम आदमी। सबसे कोमल और उदार इंसान जिससे मैं कभी मिला हूं। आपके बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद पप्पा। शुक्रिया मेरे लीजेंड, मेरे हीरो।'
I always thought he would outlive me. I was wrong. See you on the other side Pappa. The most handsome man in the world. And the most gentle and generous human being that I’ve ever met. Thank you Pappa for your unconditional love. Thank you my legend, my hero. pic.twitter.com/JkISj0mrKA
— Hansal Mehta (@mehtahansal) June 1, 2021
इन सितारों ने भी जताया दुख
हंसल मेहता के पिता के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने अपनी संवेदना व्यक्त की है। हंसल मेहता के ट्वीट के बाद फरहान अख्तर, पूजा भट्ट समेत अन्य कई सेलेब्स ने कमेंट कर श्रद्धांजलि दी है।
फरहान ने लिखा, गहरी संवेदना। पूजा भट्ट ने ट्वीट किया, हंसल मेहता आपके और परिवार के लिए मेरी गहरी संवेदना। इसके अलावा प्रतीक गांधी ने लिखा- हार्टफेल्ट संवेदना सर।
इसके साथ ही निखिल आडवाणी, रीमा कागती, अहाना कुमरा, अतुल कसबेकर, विशाल ददलानी और गुनीत मोंगा जैसे अन्य कई सेलेब्स ने भी हंसल के पोस्ट पर कमेंट कर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।