International Womens Day: इन बायोपिक के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार कंगना रनौत से लेकर विद्या बालन, दर्शक कर रहे दिल थामकर इंतजार
By अमित कुमार | Published: February 26, 2020 07:15 AM2020-02-26T07:15:35+5:302020-02-26T07:15:35+5:30
International Women's Day 2020: बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक्स का दौर चल रहा है। हर साल कुछ बायोपिक फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस साल भी कपिल देव की '83' से लेकर कई और फिल्में हैं जो रिलीज होने की रेस में शामिल हैं।
International Women's Day 2020, 8th of March Women's Day अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 2020: 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया के रूप में मनाया जाने वाला है। महिला दिवस से पहले हम आपको इस साल आने वाली बॉलीवुड की कुछ ऐसी बायोपिक के बारे में बताएंगे, जो महिला आधारित है। अब फिल्मों में हीरो से ज्यादा फोकस कहानी पर दी जाती है। अगर कहानी में दम हो तो बिना हीरो वाली फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।
बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक्स का दौर चल रहा है। हर साल कुछ बायोपिक फिल्में रिलीज हो रही हैं। इस साल भी कपिल देव की '83' से लेकर कई और फिल्में हैं जो रिलीज होने की रेस में शामिल हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी बायोपिक फिल्मों के बारे में जिसमें लीड रोल एक्ट्रेस निभाती नजर आएंगी। इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत से लेकर विद्या बालन की फिल्में शामिल हैं।
गुंजन सक्सैना: फिल्म 'गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल'में एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी लीड रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म इंडियन एयरफोर्स पायलट गुंजन सक्सेना की बॉयोपिक है। बता दें कि गुंजन सक्सेना गुंजन सक्सेना को भारत की पहली लड़ाकू महिला होने का गौरव मिला है।
शकुंतला देवी: फिल्म ‘शकुंतला देवी- ए ह्यूमन कंप्यूटर’तेजी से गणित के समीकरण हल करने के लिए जानी जाने वाली शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लीड रोल में विद्या बालन नडर आएंगी। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शन और विक्रम मल्होत्रा द्वारा निर्मित यह फिल्म 2020 की गर्मियों में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। कुछ दिन पहले ही फिल्म से अमित साध भी जुड़े हैं। निर्माताओं के अनुसार साध फिल्म में शकुंतला के दामाद का रोल करेंगे। अनु मेनन के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा शकुंतला की बेटी का रोल अदा करेंगी।
थलाइवी: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत थलाइवी को लेकर सुर्खियों में हैं। थलाइवी फिल्म तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है, जिसमें कंगना उनका किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का एक जबरदस्त लुक कंगना का सभी के सामने पेश किया गया है। तमिल में 'थलाइवी' और हिंदी में 'जया' नामक इस फिल्म को दक्षिण के जाने-माने निर्देशकों में से एक ए. एल. विजय निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म 26 जून 2020 को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।
साइना: बैडमिंटन की दुनिया में वर्ल्ड नंबर 1 रह चुकीं साइना नेहवाल की बायोपिक भी इस साल रिलीज होने के तैयार हैं। परिणीति चोपड़ा इन दिनों फिल्म 'साइना' को लेकर बेहद व्यस्त हैं। परिणीति के लिए एक और अच्छी बात यह है कि उनके पास काम का अभाव कम ही रहता है। इस फिल्म के लिए परिणीति बैडमिंटन सीखने की कोशिश में लगी हुईं हैं।