'गली बॉय' का पहला गाना 'अपना टाइम आएगा' हुआ रिलीज, शानदार रैपिंग करते नजर आए रणवीर सिंह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 14, 2019 12:55 PM2019-01-14T12:55:59+5:302019-01-14T13:06:46+5:30

फिल्म 'गली ब्वॉय' पहला गाना अपना टाइम आएगा रिलीज हो गया है।

gully boy song apna time aayega ranveer singh will pump up your spirits with his mind blowing rap | 'गली बॉय' का पहला गाना 'अपना टाइम आएगा' हुआ रिलीज, शानदार रैपिंग करते नजर आए रणवीर सिंह

'गली बॉय' का पहला गाना 'अपना टाइम आएगा' हुआ रिलीज, शानदार रैपिंग करते नजर आए रणवीर सिंह

रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' के ट्रेलर फैंस को खासा पसंद आ चुका है। अब इस फिल्म का पहले गाना आज फैंस के सामने पेश किया गया है। जो फैंस के बीच छा जाने वाला है।

जानें कैसा है गाना

 फिल्म 'गली ब्वॉय' पहला गाना अपना टाइम आएगा रिलीज हो गया है। ये गाना एक रैप सॉन्ग है, खास बात ये है कि इस गाने को रणवीर सिंह ने गाया है। इसे लिरिक्स डिवाइन और अनुज तिवारी ने दिया है। रणवीर सिंह और आलिया के अलावा इस वीडियो में कल्कि कोचलिन भी नजर आ रही हैं।



आलिया रणवीर को गाने के एक सीन में किस करते हुई दिखाई दे रही हैं। यह गाना सुनकर इस फिल्म के लिए आपकी एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी, रैपर बनकर रणवीर सिंह आपका दिल जीतने को तैयार है। रणवीर सिंह ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते वक्त लिखा कि अपना टाइम आएगा अब रिलीज हो चुका है।

इसे जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं, जबकि रितेश सिद्धवानी, जोया अख्तर और फरहान अख्तर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 14 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।  खबरों की मानें तो यह फिल्म मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले भारतीय रैपर के जीवन पर आधारित है। 
 

Web Title: gully boy song apna time aayega ranveer singh will pump up your spirits with his mind blowing rap

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे