Glimpses of Kesari Second Teaser: 'केसरी' में दिखा अक्षय कुमार का सिक्ख बटालियन रूप, जारी हुआ दूसरा टीजर
By मेघना वर्मा | Published: February 12, 2019 07:09 PM2019-02-12T19:09:35+5:302019-02-12T19:09:35+5:30
अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। 1897 में हुई बैटल ऑफ सरगिढ़ी पर आधारित इस फिल्म की ऐतिहासिक कहानी में अक्षय के साथ परीणिती चोपड़ा भी दिखाई देंगी।
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जितने फिजिकली फिट हैं अपने हर किरदार में वो खुद को ऐसे ही फिट भी कर लेते हैं। अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी का दूसरा टीजर भी 12 फरवरी को रिलीज हो गया है। पहले टीजर की तरह इस टीजर में भी अक्षय हमें दिखाई नहीं दिए हैं। लेकिन अपने फैंस के लिए अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया आकाउंट पर फिल्म का एख चंक शेयर किया है। जिसमें अक्षय प्रॉपर सिख बटालियन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं।
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टा अकाउंट पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो बेहद पावरफुल किरदार में हैं। केसरी रंग की पगड़ी पहने वो आक्रमणकारियों के साथ लड़ते दिख रहे हैं। वहीं खिलाड़ी कुमार ने अपने अपने कैप्शन में लिखा कि 10 हजार आक्रमणकारियों पर 21 बटालियन। कैप्शन पढ़कर और वीडियो को देखकर उत्सुकता होती है।
कैस है टीजर
वहीं केसरी फिल्म का दूसरा टीजर भी आज ही रिलीज हुआ है। जिसे देखकर आप एक बार कांप जरूर जाएंगे। टीजर की शुरुआत होती है और एक सिख बटालियन जिंदा जलता हुआ भी आक्रमणकारियों के सामने सिर उठाकर चलता है। साथ ही हाथ ऊपर करके अपनी जीत का आह्वाहन देता है। ये सीन कहीं ना कहीं आपके दिल को दहला जरूर जाएगा।
Akshay Kumar... Second teaser of #Kesari... Trailer on 21 Feb 2019... 21 March 2019 release... #GlimpsesOfKesari: https://t.co/uEqQyFtb0W
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 12, 2019
कैसा था पहला टीजर
केसरी फिल्म का पहला टीजर भी आज दिन में रिलीज किया गया था। 29 सेकेंड के इस वीडियो में अक्षय कुमार कहीं दिखाई नहीं दिए थे। बॉलीवुड में ऐसा ट्रेंड बनता जा रहा है कि अब पहले टीजर में फिल्म के लीड एक्टर को कहीं भी दिखाया नहीं जाता। ऐसा ही कुछ देखने को मिला अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म केसरी के टीजर में। ये ऐसा पहला टीजन नहीं है जिसमें लीड एक्टर को नहीं दिखाया गया। इसके पहले सलमान खान की फिल्म भारत में भी कटरीना कैफ को कोई जगह नहीं मिली थी।
Akshay Kumar... First teaser of #Kesari... 21 March 2019 release... #GlimpsesOfKesari: https://t.co/dB0mHdNaSD
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 12, 2019
21 फरवरी को आएगा ट्रेलर
अक्षय कुमार की इस फिल्म का ट्रेलर 21 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। 1897 में हुई बैटल ऑफ सरगिढ़ी पर आधारित इस फिल्म की ऐतिहासिक कहानी में अक्षय के साथ परीणिती चोपड़ा भी दिखाई देंगी। अक्षय ने अपने इस लुक को लेकर कहा था कि जब भी वो अपने सिर पर ताज यानी पगड़ी पहनते हैं उन्हें गर्व महसूस होता है।