कश्मीर पर वीना मलिक ने शाहिद अफरीदी के विवाद ट्वीट का किया समर्थन तो गौतम गंभीर ने लगाई क्लास, लिखा-मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: August 29, 2019 09:47 AM2019-08-29T09:47:23+5:302019-08-29T09:47:23+5:30

वीना मलिक अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती हैं। अब वीना शाहिद अफरीदी के विवादित बयान के सपोर्ट में आई हैं।

gautam gambhir lashes out shahid afridi and veena malik | कश्मीर पर वीना मलिक ने शाहिद अफरीदी के विवाद ट्वीट का किया समर्थन तो गौतम गंभीर ने लगाई क्लास, लिखा-मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल...

कश्मीर पर वीना मलिक ने शाहिद अफरीदी के विवाद ट्वीट का किया समर्थन तो गौतम गंभीर ने लगाई क्लास, लिखा-मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल...

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। कश्मीर को लेकर भारत का ये कदम उठाया पाकिस्तान से देखा नहीं जा रहा है। ऐसे में लगातार पाकिस्तानी सेलेब्स विवादित बयान दे रहे हैं। हाल ही में शाहिद अफरीदी ने कश्मीर पर एक विवादित ट्वीट किया था जिसका वीना मलिक ने सपोर्ट किया है। लेकिन पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर इस पर भड़क गए हैं।

अफरीदी ने बुधवार को ट्वीट करके पाक पीएम को साथ देने की बात कही थी। जिसका सपोर्ट वीमा मलिक ने किया। फिर क्या था गौतम ने भी ट्वीट करके इनकी क्लास लगा दी है। 

अफरीदी ने हाल ही में लिखा है कि पीएम इमरान द्वारा कश्मीरियों के समर्थन के लिए शुरू किए गए कश्मीर आवर कार्यक्रम को अपना समर्थन दें। मैं शुक्रवार दोपहर 12 बजे इसके लिए मजार-ए-काएद में उपस्थित रहूंगा। कश्मीरी भाईयों के समर्थन के लिए मेरे साथ जुड़ें। 6 सितंबर को मैं शहीदों के घर का दौरा करूंगा और जल्द ही मैं एलओसी भी जाउंगा।


शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट पर वीना मलिक ने भी अपनी प्रतिक्रिया पेश की है। उन्होंने लिखा कि शाहिद अफरीदी सही दिशा में अच्छा कदम। समझदार, जागरुक और जिम्मेदार नागरिक एक कारण की वजह से आगे आते हैं और इस बार ये कारण है कश्मीर जो हमारे दिल के पास है।

शाहिद अफरीदी के इस ट्वीट पर गौतम गंभीर ने करारा जवाब दिया है। गौतम ने  लिखा दोस्तो, इस फोटो में शाहिद अफरीदी खुद शाहिद अफरीदी से पूछ रहे हैं कि उन्हें शाहिद अफरीदी को अगली बार शर्मिंदा करने के लिए क्या करना चाहिए जिससे कि यह साबित हो सके कि शाहिद अफरीदी ने परिपक्व होने से इनकार कर दिया है। मैं उनकी मदद के लिए ऑनलाइन बच्चों का ट्यूटोरियल ऑर्डर कर रहा हूं।

हाल ही में भारत ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया है। जिसके बाद से जम्मू कश्मीर केंद्र शासित राज्य बन गया है। पाकिस्तान इसके बाद से भड़का हुआ है। पाक पीएम इन दिनों तरह तरह के बयान दे रहे हैं।

Web Title: gautam gambhir lashes out shahid afridi and veena malik

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे