लाइव न्यूज़ :

21वीं सदी की टॉप 100 मूवी लिस्ट में शामिल है अनुराग कश्यप की ये फिल्म, खुशी का नहीं है ठिकाना

By मेघना वर्मा | Updated: September 15, 2019 09:50 IST

21वीं सदी में रिलीज होने वाली फिल्मों की टॉप 100 फिल्मों की लिस्ट 'द गार्डियन' ने रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में दुनिया भर में बनने वाली हर भाषा की फिल्मों को शामिल किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुराग कश्यप ने अपने एक पोस्ट से अपनी फिल्म के टॉप 100 में शामिल होने की जानकारी दी है।बता दें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी।

21वीं सदी में रिलीज होने वाली फिल्मों की टॉप 100 फिल्मों की लिस्ट 'द गार्डियन' ने रिलीज कर दी है। इस लिस्ट में दुनिया भर में बनने वाली हर भाषा की फिल्मों को शामिल किया जाता है। इस लिस्ट में बॉलीवुड की एक मात्र फिल्म शामिल है। अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर को इस लिस्ट में 59वीं नंबर पर जगह मिली है।

इस बात की जानकारी खुद डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस उपलब्धि के बारे में बताया। साथ ही इस फिल्म के साथ अपने इमोशन को भी शेयर किया। 

अनुराग ने लिखा, 'मुझे ये सुनकर गर्व है मगर यह फिल्म मेरी कुछ बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में नहीं है। मेरी बहुत सी पसंदीदा फिल्म है। लिस्ट में चुनी गई एक नंबर पर फिल्म डार्क नाइट टोटली डिजर्विंग फिल्म है। ये मेरी 21वीं सदी की फेवरेट फिल्म है।'

आगे अनुराग कश्यप ने लिखा, 'ये वही फिल्म है जिसके लिए मैंने कभी सोचा था कि मेरा फिल्म मेकिंग करियर खराब हो जाएगा मगर इस फिल्म ने मुझे फिल्म मेकर बनाया। मगर अभी भी मैं इस फिल्म की इमेज से निकलने की कोशिश कर रहा हूं। आशा है कि जल्द ही इससे निकल भी जाऊंगा।' अनुराग कश्यप की एक्स वाइफ कल्कि ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

बता दें अनुराग कश्यप के इस पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बात करें अगर फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर की तो यह फिल्म साल 2012 में आई थी। फिल्म कोयला माफिया की कहानी थी जो धनबाद के वासेपुर जिले की थी। 

इसी की सीरीज भी रिलीज की गई थी जिसमें नवाजुद्दी सिद्दकी दिखे थे। हलांकि गैंग्स ऑफ वासेपुर फिल्म में मनोज बाजपेयी की एक्टिंग सारा ध्यान खींच ले गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिर पर धमाल मचा दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

टॅग्स :अनुराग कश्यपमनोज बाजपेई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'बॉलीवुड में फिल्मों का प्रमोशन पैसे की बर्बादी है': हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री से क्यों निराश हैं अनुराग कश्यप

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' में विनीत कुमार सिंह का 'जबरदस्त' जलवा, किया कमाल

बॉलीवुड चुस्कीअनुराग कश्यप की 'निशानची' 'गैंग ऑफ वासेपुर' से पूरी तरह से अलग, अनुराग कश्यप...

बॉलीवुड चुस्की'औकात में रहो': मनोज मुंतशिर ने ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए अनुराग कश्यप को दी खुली चेतावनी | VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीAnurag Kashya: ब्राह्मण समुदाय पर विवादित बयान, ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट लिख अनुराग कश्यप ने मांगी माफी, आप मुझे जितना गाली देना चाहें दे, मेरे परिवार ने कुछ नहीं कहा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस