स्लमडॉग मिलेनियर एक्ट्रेस ने की सगाई, सोशल मीडिया पर इस अंदाज में किया ऐलान
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 22, 2019 02:32 PM2019-11-22T14:32:22+5:302019-11-22T14:32:22+5:30
फ्रीडा पिंटो ने कोरी के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की करती रहती हैं। अब हाल ही में कपल ने साथ की फोटो शेयर की है।
ऑस्कर विनर फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर पर्दे पर जमकर पसंद की गई थी। अब फिल्म की एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने सगाई का ऐलान किया है। फ्रीडा पिंटो ने इस बात की आधिकारिक घोषणा इंस्टाग्राम पर की है। फ्रीडा के मंगेतर एंजवेंचर फोटोग्राफर कोरी ट्रैन हैं। फ्रीडा काफी समय से कोरी को डेट कर रही हैं। अब दोनों ने सगाई कर ली है।
फ्रीडा पिंटो ने कोरी के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की करती रहती हैं। अब हाल ही में कपल ने साथ की फोटो शेयर की है। फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। फोटो आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।
फ्रीडा ने बॉयफ्रेंड के साथ की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए फ्रीडा ने बॉयफ्रेंड को बर्थडे विश किया है। इतना ही नहीं इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी सगाई की घोषणा भी कर दी है। इस घोषणा के बाद फैंस उनको जमकर बधाई दे रहे हैं।
फ्रीडा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि अब सब कुछ सेंसिबल लग रहा है। जीवन, ये दुनिया, वे आंसू और कोशिशें सभी समझ में आने लगी हैं। बुद्धिमान प्रेमी ने मोहब्बत के बारे में जो कुछ भी कहा था वह सब बातें समझ आने लगा है। तुम सबसे बेहतरीन इंसान हो, जो मेरी जिंदगी में आए हो और तुम यही हों। मैं कोशिश करूंगी कि तुम यही रहो। तुम्हें बहुत सारा प्यार। हैप्पी बर्थ डे मेरे मंगेतर।
फ्रीडा ने फिल्म स्लमडॉल मिलियमेर में देव पटेल के साथ काम किया था। इस दौरान काम करते हुए दोनों साथ आ गए थे।दोनों के बीच करीब 6 साल तक रिलेशनशिप चल था।लेकिन इसके बाद फ्रीडा और देव का रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया था।देव के बाद फ्रीडा पिंटो ने पोलो प्लेयर रॉनी बकार्डी को डेट किया था।