पूर्व मिस इंडिया प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने लगाया अश्लील वीडियो का आरोप, राज कुंद्रा केस से ऐसे जुड़ा यह मामला

By वैशाली कुमारी | Published: August 31, 2021 03:16 PM2021-08-31T15:16:44+5:302021-08-31T15:24:00+5:30

परी के अश्लील वीडियो में शामिल होने की खबर ने जब तूल पकड़ा तो परी पासवान ने वीडियो चैनल से बात की। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने उन पर गलत इल्जाम लगाकर उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

Former Miss India Priyanka Paswan's in-laws allege video case related to Raj Kundra case | पूर्व मिस इंडिया प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने लगाया अश्लील वीडियो का आरोप, राज कुंद्रा केस से ऐसे जुड़ा यह मामला

परी उर्फ प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने उन पर अश्लील वीडियो बनाने का एक आरोप लगाया है।

Highlights प्रियंका पासवान ने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब हासिल किया था पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी प्रियंका पासवान इन सभी आरोपों से इंकार करती आई हैं

पोर्न वीडियो बनाने और रिलीज करने के मामले मे आरोपी राज कुंद्रा के केस में अब एक नया नाम जुड़ता हुआ दिखाई देने लगा है। इस केस में पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी परी पासवान का नाम जुड़ चुका है। परी उर्फ प्रियंका पासवान के ससुराल वालों ने उन पर अश्लील वीडियो बनाने का एक आरोप लगाया है। दरअसल परी के ससुराल वालों ने कहा कि जैसे ही उन्हें इस बात की भनक लगी की परी यानी प्रियंका अश्लील वीडियो बनाती हैं। उन्होंने तुरंत ही शादी से इंकार कर दिया लेकिन प्रियंका ने डरा धमका कर उनके बेटे से शादी की।

वहीं दूसरी तरफ पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकी प्रियंका पासवान इन सभी आरोपों से इंकार करती आई हैं। उन्होंने इसे ससुराल वालों की एक साजिश बताया है। प्रियंका ने बताया कि यह सब बिल्कुल झूठ है और उनके ससुराल वालों ने उनके खिलाफ एक कहानी रचाई है। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपने ससुराल वालों के ऊपर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। इसी के बदले में वो बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।

आपको बता दें कि परी और प्रियंका पासवान ने 2019 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब हासिल किया था। प्रियंका मूलतः गुमला जिले की हैं। साल 2021 में अपने फेसबुक फ्रेंड नीरज कुमार के साथ उन्होंने शादी रचाई। कुछ समय बाद तक इन दोनों का रिश्ता अच्छा चला लेकिन इसके बाद एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का मामला शुरू हो गया। परी पासवान ने थाने में अपने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवा कर जेल भिजवा दिया। 

परी के अश्लील वीडियो में शामिल होने की खबर ने जब तूल पकड़ा तो परी पासवान ने वीडियो चैनल से बात की। उन्होंने बताया कि ससुराल वालों ने उन पर गलत इल्जाम लगाकर उनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

Web Title: Former Miss India Priyanka Paswan's in-laws allege video case related to Raj Kundra case

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे