लाइव न्यूज़ :

पहली वेब सीरीज "प्रोजेक्ट एंजल्स" 20 दिसंबर से, मुख्य भूमिका में ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2022 19:37 IST

'थर्ड जेंडर' को सरकार द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद भी ये ऐसा समुदाय हैं जो अभी भी उपेक्षित हैं। असाधारण वेब शो है, जिसका शीर्षक "प्रोजेक्ट एंजल्स" है और वास्तविक ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मनोरंजन के इतिहास में पहली बार तो काफी आश्चर्यजनक लगता है। 10 ऐसे हैं जो पहली बार फ़िल्म कैमरे का सामना कर रहे थे और बड़ी सहजता के साथ।

मुंबईः दर्शकों की पसन्द लगातार बदल रही है और इसलिए कहानियों और उनके किरदारों में अब रियलिस्टिक टच होना जरूरी है। असल जीवन में ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा मुख्य भूमिका निभाने वाली सीरीज के प्रदर्शन की कल्पना करें और वह भी भारतीय मनोरंजन के इतिहास में पहली बार तो काफी आश्चर्यजनक लगता है। मगर यह कर दिखाया है डायरेक्टर मानसी भट्ट ने।

मानसी भट्ट अपनी पहली सीरीज़ से धूम मचा रही हैं। यह एक असाधारण वेब शो है, जिसका शीर्षक "प्रोजेक्ट एंजल्स" है और वास्तविक ट्रांसजेंडर लोगों द्वारा मुख्य भूमिका निभाई गई है। अपनी आगामी सीरीज को लेकर बेहद उत्साहित "प्रोजेक्ट एंजल्स" की लेखिका और निर्देशक, मानसी भट्ट कहती हैं, "यह शो लंबे समय से मेरे दिल के करीब रहा है। मैं ट्रांसजेंडर्स की दुर्दशा देख रही हूं।

मैं एक फिल्मी बैकग्राउंड से आती हूं और हमारे परिवार ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो बनाए हैं। मैं वास्तविक ट्रांसजेंडर लोगों के साथ कुछ बनाने के बारे में सोच रही थी। वे हैं नव्या सिंह (एंकर), अल्फिया अंसारी, जोया खान, गरिमा ग्रेवाल, सोनम खान, आफिया मुकरी, सायबा अंसारी, सिमरन खान, खुशी पारगी और आफरीन शेख।

उनमें से 10 ऐसे हैं जो पहली बार फ़िल्म कैमरे का सामना कर रहे थे और बड़ी सहजता के साथ। हमारी तरह सभी गतिविधियों के अलावा वे फैशन शो में भी भाग लेते हैं। वे अपने नए अवतार में खूबसूरत और जुनूनी हैं और हम साथ-साथ हैं। इस 'थर्ड जेंडर' को सरकार द्वारा मान्यता दिए जाने के बाद भी ये ऐसा समुदाय हैं जो अभी भी उपेक्षित हैं।"

जैसे-जैसे चर्चा बढ़ती जा रही है, युवा मेकर उत्साह से कहती हैं, "अपनी तरह की यह पहली सीरीज होने के कारण इसकी कहानियां दिल को छूने वाली क हैं। यह 25-25 मिनट की अवधि की 6-एपिसोड की मूल सीरीज होगी और विशेष रूप से नए ओटीटी 'मास्क टीवी' पर 20 दिसंबर से स्ट्रीम की जाएगी।

मैं खुश और अभिभूत हूं कि मेरे भाई, चिरंजीवी और मेरे माता-पिता संजय और अंजू ने मुझ पर भरोसा किया और मेरे प्रयास को सपोर्ट किया।" यह ओटीटी प्लेटफॉर्म एक यूजर फ्रेंडली ऐप है जिसे Google Play, Apple और Jio से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

टॅग्स :मुंबईजियोगूगलहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?