अनुष्का शर्मा ने शेयर किया 'परी' का पहला पोस्टर, लुक ऐसा कि देखकर डर जाएं

By आदित्य द्विवेदी | Published: January 11, 2018 12:06 AM2018-01-11T00:06:11+5:302018-01-11T00:07:10+5:30

'परी' 2 मार्च को होली के मौके पर रिलीज हो रही है। अनुष्का ने 9 जनवरी को इसका टीजर रिलीज किया था।

First look poster of Anushka Sharma Starrer 'Pari' movie released | अनुष्का शर्मा ने शेयर किया 'परी' का पहला पोस्टर, लुक ऐसा कि देखकर डर जाएं

अनुष्का शर्मा ने शेयर किया 'परी' का पहला पोस्टर, लुक ऐसा कि देखकर डर जाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली से शादी के बाद अपनी पहली फिल्म लेकर आ रही हैं। इस फिल्म का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अनुष्का ने एकबार फिर डरावनी फिल्म पर दांव खेला है। उनकी नई फिल्म का नाम है 'परी' जो 2 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होगी। अनुष्का शर्मा ने 10 जनवरी को इसका पहला पोस्टर शेयर किया जिसमें वो बेहद डरावने लुक में नजर आ रही हैं। देखिए फिल्म का पहला पोस्टर...


इससे पहले 9 जनवरी को अनुष्का शर्मा ने फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया था। 18 सेकेंड के इस टीजर में अनुष्का शर्मा एक फ्रेम में खड़ी हैं और धीरे-धीरे उनका चेहरा डरावना होता जाता है। इससे पहले वो फिल्लौरी फिल्म में भूत का किरदान निभा चुकी हैं, जिसका प्रोडक्शन भी उन्होंने ही किया था। देखिए परी फिल्म का पहला टीजर...

परी फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ रजत कपूर, परम्ब्रता चटर्जी और रिताम्भरी चक्रबर्ती मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्देशन प्रोसित रॉय और निर्माण क्लीन स्लेट फिल्म व क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट ने किया है। तो क्या आप भी इसबार की होली 'परी' के साथ मनाने को तैयार हैं?

Web Title: First look poster of Anushka Sharma Starrer 'Pari' movie released

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे