First Look: पहली बार पर्दे पर धमाल करेगी प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी, द व्हाइट टाइगर का पोस्टर हुआ रिलीज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: October 16, 2020 04:22 PM2020-10-16T16:22:12+5:302020-10-16T16:22:12+5:30

प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाले हैं। इसमें उनके अपोजिट एक्टर राजकुमार लीड रोल प्ले करते ​दिखेंगे।

first-look-of-priyanka-chopra-and-rajkummar-rao-starrer-movie-the-white-tiger | First Look: पहली बार पर्दे पर धमाल करेगी प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी, द व्हाइट टाइगर का पोस्टर हुआ रिलीज

First Look: पहली बार पर्दे पर धमाल करेगी प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की जोड़ी, द व्हाइट टाइगर का पोस्टर हुआ रिलीज

Highlightsअपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना करने वाली प्रियंका चोपड़ा के लाखों चाहने वाले हैंप्रियंका ने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी एक्टिंग से सभी को दीवाना करने वाली प्रियंका चोपड़ा के लाखों चाहने वाले हैं। प्रियंका ने अपने अब तक के करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। अब बॉलीवुड की देसी गर्ल एक नई फिल्म के साथ फिर से फैंस से रूबरू होने वाली हैं। इस बार एक्ट्रेस के साथ पर्दे पर एक्टर राजकुमार राव नजर आएंगे।

प्रियंका जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में उनके पहली बार  राजकुमार लीड रोल प्ले करते ​दिखेंगे। इस फिल्म को लेकर दोनों स्टार्स काफी सुर्खियों में हैं। वहीं अब 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया हैं जो काफी पसंद किया जा रहा है।

फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' के प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव के फर्स्ट लुक को नेटफ्लिक्स ने शेयर किया है। दोनों के लुक का फैंस को काफी समय से इंतजार था। नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़ी चार फोटो शेयर की हैं। इन सभी तस्वीरों में प्रियंका और राजकुमार किसी में भी एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों स्टार्स अलग अलग फ्रेम में दिख रहे हैं।  

दोनों का ही पोस्टर में काफी दमदर लुक नजर आ रहा है।प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की अपकमिंग मूवी 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिग की बुक 'द व्हाइट टाइगर' पर बनाई गई है। इस मूवी को रमिन बहरानी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं नेटफ्लिक्स मुकुल देवड़ा के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग को पूरा कर लिया था। प्रिंयका को फैंस ने आखिरी बार द स्काई इज पिंक में देखा था। फिल्म भले की कोई कमाल ना कर पाई हो लेकिन प्रियंका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
 

Web Title: first-look-of-priyanka-chopra-and-rajkummar-rao-starrer-movie-the-white-tiger

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे