सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की हुई स्लो शुरूआत, पहले दिन की बस इतनी कमाई

By मेघना वर्मा | Published: February 2, 2019 02:39 PM2019-02-02T14:39:55+5:302019-02-02T14:39:55+5:30

वहीं, फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले साल 28 दिसंबर को आया। फिल्म एक लड़की की पसंद और प्यार पर आधारित है। यह लड़की होमोसेक्सुल रिलेशन के पेंच में फंसती है।

first day box office collection of ek ladki ko dekha toh aisa laga | सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की हुई स्लो शुरूआत, पहले दिन की बस इतनी कमाई

सोनम कपूर की 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की हुई स्लो शुरूआत, पहले दिन की बस इतनी कमाई

सोनम कपूर की फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा एक फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। उम्मीद के मुताबिक फिल्म की शुरूआत बॉक्स ऑफिस पर अच्छी नहीं हुई है। शैली चोपड़ा धर की डायरेक्ट की हुई इस मूवी ने पहले दिन मात्र 3.30 करोड़ की कमाई की है। 

फिल्म में राजकुमार राव और जूही चावला भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई दिए हैं। फिल्म की टैगलाइन, ‘प्यार को रहने दो और प्यार को आज़ाद करो’, ने निश्चित रूप से दर्शकों के दिमाग पर असर डाला है। फिल्म के सॉन्ग इश्क मीठा और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा पहले लोगों की जुबां पर चढ़ चुका है।



 

फिल्म के आए थे दो ट्रेलर

वहीं, फिल्म का पहला ट्रेलर पिछले साल 28 दिसंबर को आया। फिल्म एक लड़की की पसंद और प्यार पर आधारित है। यह लड़की होमोसेक्सुल रिलेशन के पेंच में फंसती है। जिसका विरोध उसके परिवार और समाज के लोग करते हैं। फिल्म इसी ताने बाने में बुनी हुई है।

फिल्म की कहानी में सेम सेक्स रिलेशनशिप दिखाया गया है। सिर्फ आम जनता ने ही नहीं बल्कि स्टार्स ने भी इसकी तारीफ की है। अक्षय कुमार और ट्वींकल खन्ना के साथ कई बॉलीवुड सितारों ने इस फिल्म की तारीफ की है। 

फिल्म में पहली बार सोनम कपूर के साथ पापा अनिल कपूर स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए हैं। इनके अलावा राजकुमार राव और जूही चावला भी फिल्म में हैं। सोनम और राजकुमार की एक्टिंग के साथ लोगों को अनिल और जूही की केमिस्ट्री भी पसंद आई हैं। वहीं सोनम कपूर और अनिल कपूर के बीच की बॉन्डिंग भी अच्छी लगी है। 

Web Title: first day box office collection of ek ladki ko dekha toh aisa laga

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे