फिल्ममेकर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, लिखा- दिल्ली के लोगों जो अन्ना हजारे का  नहीं हो सका वो आपका कैसे हो सकता है?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: February 8, 2020 02:07 PM2020-02-08T14:07:10+5:302020-02-08T14:07:10+5:30

फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। आज दिल्ली में चुनावों को देखते हुए अशोक पंडित ने केजरीवाल पर निशाना साधा है और दिल्ली के लोगों को एक नसीहत की है।

Filmmaker Ashok Pandit targeted Kejriwal | फिल्ममेकर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, लिखा- दिल्ली के लोगों जो अन्ना हजारे का  नहीं हो सका वो आपका कैसे हो सकता है?

फिल्ममेकर ने केजरीवाल पर साधा निशाना, लिखा- दिल्ली के लोगों जो अन्ना हजारे का  नहीं हो सका वो आपका कैसे हो सकता है?

Highlights दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन हैचुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज (8 फरवरी) को मतदान का दिन है। चुनाव के नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। दिल्ली चुनाव में लगभग 672 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। आखिरी मतदाता सूची के अनुसार 1.46 करोड़ से ज्यादा मतदाता चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 

ऐसे में फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। आज दिल्ली में चुनावों को देखते हुए अशोक पंडित ने केजरीवाल पर निशाना साधा है और दिल्ली के लोगों को एक नसीहत की है।  उन्होंने ट्वीट में अन्ना हजारे का नाम भी लिया है।

अशोक पंडित सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीति मुद्दे पर अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं।  अब अशोक ने दिल्ली के चुनाव को देखते हुए केजरीवाल पर ट्वीट किया है।

अशोक पंडित ने एक फोटो शेयर की है और लिखा है कि  दिल्ली के लोगों जो अन्ना हजारे का  नहीं हो सका वो आपका कैसे हो सकता है? सारे साथियों को जो पार्टी से निकाल बाहर कर सकते हैं वो आपको कैसे हो सकते हैं? इसलिए दिल्ली को इन महाशिए से दूर रखिए और बीजेपी को जिताए...।


दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच है। आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस और RJD ने गठबंधन किया है। वहीं, भाजपा ने JDU और LJP से गठबंधन किया है। इसके अलावा BSP सहित कई अन्य दल भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं।

Web Title: Filmmaker Ashok Pandit targeted Kejriwal

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे