फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का कवर पेज जारी, शाहरुख-सलमान की जगह इस बार इन स्टार्स को मिली जगह

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: December 31, 2019 08:47 AM2019-12-31T08:47:44+5:302019-12-31T08:47:44+5:30

हाल ही में फिल्मफेयर ने ट्विटर पर फर्स्ट कवर फोटो शेयर किया है। फिल्मफेयर ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि पेश है फिल्मफेयर के शानदार विजेता। 2020 के हमारे पहले कवर पर 'ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019।

filmfare magazine 2020 first cover photo | फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का कवर पेज जारी, शाहरुख-सलमान की जगह इस बार इन स्टार्स को मिली जगह

फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का कवर पेज जारी, शाहरुख-सलमान की जगह इस बार इन स्टार्स को मिली जगह

Highlights मुंबई में हाल ही में 6वां फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइड अवार्डस 2019 हुएशो में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी

मुंबई में हाल ही में 6वां फिल्मफेयर ग्लैमरस एंड स्टाइड अवार्डस 2019 हुए। शो में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। अब फिल्मफेयर मैग्जीन 2020 का पहला कवर पेज जारी कर दिया गया है। इस कवर फोटो को सोशल मीडिया पर फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

 इस कवर फोटो में 6 वें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 के विजेता नजर आ रहे हैं। सभी फोटो में बहुत की स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं।

हाल ही में फिल्मफेयर ने ट्विटर पर फर्स्ट कवर फोटो शेयर किया है। फिल्मफेयर ने इसको शेयर करते हुए लिखा है कि पेश है फिल्मफेयर के शानदार विजेता। 2020 के हमारे पहले कवर पर 'ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019। इस फोटो में कई सितारे नजर आ रहे हैं।



सबसे खास बात इस बार ये रही है कि  इस बार शाहरुख खान, सलमान खान या अक्षय कुमार नहीं बल्कि आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस की बात करें तो इस बार दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ नहीं बल्कि आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस इस कवर पेज को काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं अपने पसंदीदा सितारे को ना देखकर उनको मिस भी कर रहे हैं। 6वें फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवार्ड्स 2019 में बॉलीवुड स्टार्स अपने ग्लैमरस अंदाज से रेड कार्पेट पर जमकर जलवा बिखेरते नजर आए थे।

Web Title: filmfare magazine 2020 first cover photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे