फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 में इरफान और राजकुमार राव की धमक, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

By आदित्य द्विवेदी | Published: January 20, 2018 09:01 PM2018-01-20T21:01:02+5:302018-01-20T21:07:44+5:30

जियो फिल्मफेयर अवार्ड के 63वें संस्करण की घोषणा हो चुकी है। यहां जानें अलग-अलग कैटेगरी के विनर्स की पूरी लिस्ट...

Filmfare Awards 2018: Complete list of 63rd Filmfare award winners | फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 में इरफान और राजकुमार राव की धमक, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2018 में इरफान और राजकुमार राव की धमक, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट

मुंबई में जियो फिल्मफेयर के 63वें संस्करण का रंगारंग आयोजन किया गया। बॉलीवुड सितारों की धमाकेदार परफार्मेंस से सजी इस शाम में फिल्मफेयर अवार्ड के विजेताओं के नाम का ऐलान हुआ। इरफान को बेस्ट एक्टर और विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। क्रिटिक कैटेगरी में बेस्ट एक्टर राजकुमार राव और बेस्ट एक्ट्रेस जायरा वसीम बनी। 'हिंदी मीडियम' को बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) और 'न्यूटन' को बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) का अवार्ड दिया गया है। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में अन्य कई अवार्ड की घोषणा की गई। यहां देखें फिल्मफेयर अवार्ड 2017 के विनर्स की पूरी लिस्ट...

- बेस्ट ऐक्टर (पॉप्युलर) का फिल्मफेयर अवॉर्ड फिल्म 'हिन्दी मीडियम' के लिए इरफान खान को दिया गया। 

- 'तुम्हारी सुलु' के लिए विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।

- राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) का फिल्मफेयर अवार्ड 'ट्रैप्ड' फिल्म के लिए मिला है।

- बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) का फिल्मेयर अवार्ड सेक्रेट सुपरस्टार के लिए जायरा वसीम ने जीता है।

- 'हिंदी मीडियम' ने जीता 2018 की बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवार्ड। 

- 'बरेली की बर्फी' के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी ने बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर) का फिल्म फेयर अवार्ड जीता है।

- न्यूटन को बेस्ट क्रिटिक फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।

- बप्पी लहरी को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है।

- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड 'द डेथ इन द गंज' की कोंकणा सेन शर्मा को मिला है।

- राजकुमार राव को बरेली की बर्फी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।


- मेहर विज को सेक्रेट सुपरस्टार फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।

- बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवार्ड शुभ मंगल सावधान फिल्म के लिए हितेश कैवल्य ने जीता है।

- बेस्ट स्क्रीप्ले का फिल्मफेयर अवार्ड शुभाषीस भूटियानी ने जीता है। उन्होंने मुक्ति भवन की स्क्रिप्ट लिखी है।

- बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का फिल्मफेयर अवार्ड अमित वी मासुरकर को जाता है। उन्होंने 'न्यूटन' की कहानी लिखी है।

- बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवार्ड प्रीतम को जग्गा जासूस के लिए मिला है।

- अरिजीत सिंह को बेस्ट प्लैबैक सिंगर (मेल) का अवार्ड। उन्हें बदरीनाथ की दुल्हनिया फिल्म के रोके ना रुके नैना गाने के लिए यह अवार्ड मिला। 

- फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का अवार्ड जीता है मेघना मिश्रा ने। यह अवार्ड उन्हें सेक्रेट सुपरस्टार के नच दी फिरा गाने के लिए दिया गया।


- फिल्मफेयर बेस्ट लिरिक्स का अवार्ड अमिताभ भट्टाचार्य को जग्गा जासूस के लिए मिला।

- बेस्ट एक्शन का अवार्ड टाइगर जिंदा है फिल्म के लिए टॉम स्ट्रदर को मिला है।

- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड प्रीतम को जग्गा जासूस के लिए मिला है।

- बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड विजय गांगुली और रुएल को जग्गा जासूस के गाने गल्ती से मिस्टेक के लिए मिला है।


- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवार्ड पारुल सोंध को डैडी फिल्म के लिए मिला है। इस कैटेगरी के लिए अनीता राजगोपालन लता, डोनाल्ड रेगन ग्रेसी- रईस, पारुल सोंध- डैडी, सिद्धार्थ सिरोही- अ डेथ इन द गंज, सुब्रत चक्रबर्ती और अमित रे- रंगून को नॉमिनेट किया गया था।

- बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड नितिन बैद को ट्रैप्ड के लिए मिला है। इस कैटेगरी के लिए आरिफ शेख और मानस मित्तल- अ डेथ इन द गंज, मोनिषा आर बाल्दवा, नितिन बैद- ट्रैप्ड , श्वेता वेंकट मैथ्यू- न्यूटन को नॉमिनेट किया गया था।

- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड अ डेथ इन द गंज के लिए सिरशा रे को मिला है। इस कैटेगरी के लिए जेसिका ली गगने और पंकज कुमार- डैडी, पंकज कुमार- रंगून, रवि वर्मन- जग्गा जासूस, सिरशा रे- अ डेथ इन द गंज, स्वप्निल एस सोनवणे- न्यूटन को नॉमिनेट किया गया था।

- बेस्ट साउंड डिजाइन का अवार्ड अनीस जॉन को ट्रैप्ड के लिए मिला है। उनके अलावा बेलोन फोन्सेका और धीमन कर्मकार(रईस), निहार रंजन (मॉम), सुभाष साहू (तुम्हारी सुलु), उदित दुसेजा (डैडी) का नॉमिनेशन हुआ था लेकिन बाजी अनीस जॉन ने मारी।

- बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवार्ड रोहित चतुर्वेदी को अ डेथ इन द गंज के लिए मिला।


देखें पूरी नॉमिनेशन लिस्ट 

बेस्ट फिल्म 

बद्रीनाथ की दुल्हनिया 
बरेली की बर्फी 
हिंदी मीडियम 
सीक्रेट सुपरस्टार 
टॉइलट: एक प्रेम कथा 

बेस्ट डायरेक्टर 

अद्वैत चंदन- सीक्रेट सुपरस्टार 
अश्विन अय्यर तिवारी- बरेली की बर्फी 
साकेत चौधरी-हिंदी मीडियम 
शशांक खैतान-बद्रीनाथ की दुल्हनिया 
श्री नारायण सिंह- टॉइलट: एक प्रेमकथा 

बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल (मेल) 

अक्षय कुमार- टाइलट: एक प्रेमकथा 
आयुष्मान खुराना- शुभ मंगल सावधान 
रितिक रोशन- काबिल 
इरफान खान- हिंदी मीडियम 
शाहरुख खान- रईस 
वरुण धवन- बद्रीनाथ की दुल्हनिया 

बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल (फीमेल) 

आलिया भट्ट- बद्रीनाथ की दुल्हनिया 
भूमि पेडनेकर- शुभ मंगल सावधान 
सबा कमर- हिंदी मीडियम 
श्रीदेवी- मॉम 
विद्या बालन- तुम्हारी सुलु 
जायरा वसीम- सीक्रेट सुपरस्टार 

बेस्ट ऐक्टर इन अ सपॉर्टिंग रोल (मेल) 

आमिर खान- सीक्रेट सुपरस्टार 
दीपक डोबरियाल- हिंदी मीडियम 
मानव कौल- तुम्हारी सुलु 
नवाजुद्दीन सिद्दीकी- मॉम 
पंकज त्रिपाठी- न्यूटन 
राजकुमार राव- बरेली की बर्फी 

बेस्ट ऐक्टर इन अ सपॉर्टिंग रोल (फीमेल) 

महर विज- सीक्रेट सुपरस्टार 
रत्ना पाठक शाह- लिपस्टिक अंडर माय बुर्खा 
सीमा पाहवा- बरेली की बर्फी 
सीमा पाहवा- शुभ मंगल सावधान 
तिलोत्तमा शोम- अ डेथ इन द गंज 

बेस्ट म्यूजिक एल्बम 

बद्रीनाथ की दुल्हनिया- अमाल मलिक, तनिष्क बग्ची और अखिल सचदेवा 
बरेली की बर्फी- तनिष्क बाग्ची, आर्को, समीरा कोपिकर, समीर उद्दीन और वायु 
हाफ गर्लफ्रेंड- मिथुन, तनिष्क बाग्ची, रिषी रिच, फरहान सईद, राहुल मिश्रा, अमी मिश्रा 
जब हैरी मेट सेजल- प्रीतम 
सीक्रेट सुपरस्टार- अमित त्रिवेदी 

बेस्ट लिरिक्स 

अमिताभ भट्टाचार्य- गलती से मिस्टेक (जग्गा जासूस) 
अमिताभ भट्टाचार्य- उल्लू का पट्ठा (जग्गा जासूस) 
आर्को प्रावो मुखर्जी- नज्म नज्म (बरेली की बर्फी) 
कौसर मुनीर- माना के हम (मेरी प्यारी बिंदु) 
कौसर मुनीर- नचदी फिरा (सीक्रेट सुपरस्टार) 
सांतनु घटक- रफु (तुम्हारी सुलु) 

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) 

अखिल सचदेवा- हमसफर (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) 
अरिजीत सिंह- रोके न रुके नैना (बद्रीनाथ की दुल्हनिया) 
अरिजीत सिंह- जालिमा (रईस) 
आर्को प्रावो मुखर्जी- नज्म नज्म (बरेली की बर्फी) 
ऐश किंग- बारिश (हाफ गर्लफ्रेंड) 
सचिन संघवी- खो दिया (भूमि) 


बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल)  

मेघना मिश्रा- नचदी फिरा (सीक्रेट सुपरस्टार) 
मोनाली ठाकुर- खोल दे बाहें (मेरी प्यारी बिंदु) 
निखिता गांधी- घर (जब हैरी मेट सेजल) 
रोंकिनी गुप्ता- रफू (तुम्हारी सुलु) 
शाशा तिरुपति- कान्हा (शुभ मंगल सावधान) 
श्रेया घोषाल- थोड़ी देर (हाफ गर्लफ्रेंड) 

बेस्ट ऐक्शन 

अल्लान अमीन- जग्गा जासूस 
फ्रैंज स्पिलहॉस- कमांडो 2 
हरपाल सिंह पाली और रवि कुमार- रंगून 
के रवि वर्मा- रईस 
टॉम स्ट्रूदर्स- टाइगर जिंदा है 

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर 

आलोकनंदा दासगुप्ता- ट्रैप्ट 
एआर रहमान- मॉम 
नरेन चंदावरकर और बेनेडिक्ट टेलर 
प्रीतम- जग्गा जासूस 
सागर देसाई- अ डेथ इन द गंज 
ताजदार जुनैद- मुक्ति भवन 

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन 

अनीता राजगोपालन लता, डोनाल्ड रेगन ग्रेसी- रईस 
पारुल सोंध- डैडी 
सिद्धार्थ सिरोही- अ डेथ इन द गंज 
सुब्रत चक्रबर्ती और अमित रे- रंगून 

बेस्ट कॉस्ट्यूम 

डॉली अलुवालिया- रंगून 
निधी और दिव्या गंभीर- डैडी 
रोहित चतुर्वेदी- अ डेथ इन द गंज 

बेस्ट साउंड डिजाइन 

अनिश जॉन- ट्रैप्ड 
बेलोन फोन्सेका और धीमन कर्मकार- रईस 
निहार रंजन- मॉम 
सुभाष साहू- तुम्हारी सुलु 
उदित दुसेजा- डैडी 

बेस्ट एडिटिंग 

आरिफ शेख और मानस मित्तल- अ डेथ इन द गंज 
मोनिषा आर बाल्दवा 
नितिन बैद- ट्रैप्ड 
श्वेता वेंकट मैथ्यू- न्यूटन 

बेस्ट कोरियॉग्रफी 

गणेश आचार्य (बद्री की दुल्हनिया- बद्रीनाथ की दुल्हनिया) 
श्यामक डावर (उल्लू का पट्ठा- जग्गा जासूस) 
सुदेश अधाना (ब्लडी हेल- रंगू) 
विजय गांगुली- (बन जा रानी- तुम्हारी सुलु) 
विजय गांगुली- (खाना खाके- जग्गा जासूस) 
विजय गांगुली और रुएल दौसान (गलती से मिस्टेक- जग्गा जासूस) 

बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी 

अमित जोशी- ट्रैप्ड 
अमित वी मसुरकर- न्यूटन 
राहुल दहिया- जी कुत्ता सा 
शंकर रमन और सौरभ रत्नु- गुड़गांव 
शुभाशीष भूटियानी- मुक्ति भवन 
सुरेश त्रिवेनी- तुम्हारी सुलु 

बेस्ट डायलॉग 

हितेश केवल्य- शुभ मंगल सावधान 
मयंक तिवारी और अमित वी मसुरकर- न्यूटन 
नीतेश तिवारी और श्रेयस जैन- बरेली की बर्फी 
सुभाष कपूर- जॉली एलएलबी 2 
सुरेश त्रिवेणी, विजय मौर्य- तुम्हारी सुलु 

बेस्ट स्क्रीनप्ले 

अद्वैत चंदन- सीक्रेट सुपरस्टार 
अमित जोशी और हार्दिक मेहता- ट्रैप्ड 
मयंक तिवारी और अमित वी मसुरकर- न्यूटन 
शुभाशीष भूटियानी- मुक्ति भवन 
सुभाष कपूर- जॉली एलएलबी 2 

बेस्ट सिनेमेटोग्राफी 

जेसिका ली गगने और पंकज कुमार- डैडी 
पंकज कुमार- रंगून 
रवि वर्मन- जग्गा जासूस 
सिरशा रे- अ डेथ इन द गंज 
स्वप्निल एस सोनवणे- न्यूटन 

Web Title: Filmfare Awards 2018: Complete list of 63rd Filmfare award winners

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे