शादी की खबरों के बीच थाइलैंड में शिबानी संग इश्क फरमा रहे हैं फरहान अख्तर, देखें दोनों की ये हॉट तस्वीर

By मेघना वर्मा | Published: July 26, 2019 05:34 PM2019-07-26T17:34:54+5:302019-07-26T17:35:42+5:30

जल्द ही फरहान खान फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी दिखाई देंगी।  

Farhan Akhtar and Shibani Dandekar pool photo | शादी की खबरों के बीच थाइलैंड में शिबानी संग इश्क फरमा रहे हैं फरहान अख्तर, देखें दोनों की ये हॉट तस्वीर

शादी की खबरों के बीच थाइलैंड में शिबानी संग इश्क फरमा रहे हैं फरहान अख्तर, देखें दोनों की ये हॉट तस्वीर

Highlightsफरहान अख्तर और शिबानी एक दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। फरहान अख्तर जल्द ही फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाले हैं।

फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर बॉलीवुड के कुछ हॉट कपल्स में से एक हैं। दोनों के अफेयर की चर्चाएं चारों ओर हो रही हैं। दोनों अक्सर ही एक-दूसरे के इंस्टग्राम अकाउंट पर भी एक-दूसरे को टैग करते हुए दिख जाते हैं। इन दिनों फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर थाइलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं।

दोनों की शादी की खबरों के बीच फरहान और शिबानी इन दिनों थाईलैंड में छुट्टियां बिता रहे हैं। फरहान अख्तर ने अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में उनके संग शिबानी भी दिखाई दे रही हैं। दोनों की ये पूल फोटो आपको कपल गोल्स दे जाएगी। 

बता दें फरहान इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के साथ ही वो शिबानी के साथ वेकेशन भी इंज्वॉय कर रहे हैं। रिसेंटली फरहान की फोटो में कपल बेहद क्यूट लग रहा है। जहां फरहान शर्टलेस हैं वहीं शिबानी रेड कलर की बिकिनी में बेहद हॉट लग रही हैं। 

फरहान ने ये फोटो शेयर करके लिखा है, 'एट बाई एंड ऑन योर साइड, शिबानी दांडेकर।' फैंस इस पिक में दोनों की केमेस्ट्री को पसंद कर रहे हैं। कई लोगों ने तो शादी की सलाह तक दे डाली हैं। बता दें खबर है कि साल 2020 में ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फरहान खान फिल्म द स्काई इज पिंक में दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम भी दिखाई देंगी।  

Web Title: Farhan Akhtar and Shibani Dandekar pool photo

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे