Video- फिर हाथों में हाथ डाले दिखे फरहान अख्तर-शिबानी, कैमरे के सामने जमकर दिया पोज
By मेघना वर्मा | Published: April 7, 2019 11:19 AM2019-04-07T11:19:39+5:302019-04-07T11:19:39+5:30
इस इवेंट पर अनुराग कश्यप और उनकी एक्स वाइफ कल्की कोची भी साथ दिखाई दिए। सिर्फ यही नहीं दोनों ने बिना झिझके एक-दूसरे के साथ पोज भी दिया।
बॉलीवुड के कुछ ब्यूटिफुल कपल्स का नाम लिया जाए तो इस लिस्ट में फरहान अख्तर और शिबानी का नाम जरूर आएगा। फरहान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शिबानी के साथ अपने रिलेशन शिप को क्लीयर किया था। इसी के बाद से ही इन दोनों कपल्स पर लोगों का काफी अटेंशन बना रहता है। अभी हाल ही में ये कपल एक बार फिर से हाथों हाथ डाले दिखाई दिया है।
फैशन डिजाइन सब्य सांची के एनुअल शो पर दोनों लव बर्ड एक साथ दिखाई दिए। वायरल हो रहे इस वीडियो में फरहान और शिबानी दोनों ही एक-दूसरे के हाथों में हाथ लेकर सीढ़ी उतरते दिख रहे हैं। शिबानी और फरहान दोनों ही ब्लैक ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। सिर्फ यही नहीं दोनों बहुत कंफर्टेबली मीडिया के सामने पोज देते हुए भी दिखाई दिए।
अनुराग-कश्यप और कल्कि भी नजर आए
वहीं इस इवेंट पर अनुराग कश्यप और उनकी एक्स वाइफ कल्की कोची भी साथ दिखाई दिए। सिर्फ यही नहीं दोनों ने बिना झिझके एक-दूसरे के साथ पोज भी दिया। अब खबर है कि अनुराग के डायरेक्शन में बन रही सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में कल्की दिखाई दे सकती हैं।
ये स्टार्स भी आए नजर
सब्य सांची के इस एनु्अल शो पर कई बॉलीवुड सितारे दिखाई दिए। इनमें आलिया भट्ट, नतासा पूना वाला, अदिती राव हैदरी के साथ तारा सुतारा, जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडेय, ईशा अंबानी भी दिखाई दी। सभी स्टार्स बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे थे। मगर सभी की निगाहें फरहान और शिबानी की तरफ थीं।